पटमदा के चड़कपाथर गांव में पागल कुत्ते ने दो बच्चों को काटा, आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे मार डाला

पटमदा : पटमदा प्रखंड के चड़कपाथर गांव में रविवार सुबह साढ़े 10 बजे एक पागल कुत्ते ने गांव के दो बच्चों को काट लिया। परिजनों ने दोनों बच्चे को माचा सीएचसी में ले जाकर इलाज करवाया। दोनों को एंटी रेबीज के टीके लगवाए गए।

इस संबंध में चड़कपाथर निवासी सह झामुमो नेता समीर महतो ने बताया कि अंबुज महतो का बेटा शुभ महतो (8 वर्ष ) घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान एक कुत्ते ने उस पर हमला करते हुए काट लिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। दूसरी घटना को उसी कुत्ते ने अंजाम दिया जहां अपने घर के पिछवाड़े में खड़े 15 वर्षीय एक अन्य बच्चे शबराती अंसारी के पुत्र मटू अंसारी को भी कुत्ते ने काट लिया। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने कुत्ते को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला।

बाद में ग्रामीणों ने बताया कि समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी ऐसे मामलों में ध्यान दिया जाना चाहिए। ऐसे जानवरों से लोगों को नुकसान तो होता ही है, कभी कभार जान गंवाने की भी नौबत आ जाती है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और बिहार के सीएम ने दी बधाई

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बधाई दी है।बंगाल...

जमशेदपुर को मिले 10 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट, काली अग्रवाल ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 19

जमशेदपुर : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा गुरुवार को सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत