”लड़कियाँ भागें, सबसे आगे” अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर पांच किलोमीटर की दौड़ में बेटियों ने बहाया पसीना

आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में लड़कियाँ भागें, सबसे आगे” कार्यक्रम का आयोजन

आदित्यपुर : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में “Neev: Girls Run Ahead – लड़कियाँ भागें, सबसे आगे” कार्यक्रम के तहत 5 किलोमीटर दौड़ का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सरायकेला-खरसावाँ जिला प्रशासन, हमारी लाडो फाउंडेशन एवं KROSS लिमिटेड, जमशेदपुर/आदित्यपुर के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास को प्रोत्साहित करना तथा उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। कार्यक्रम में नीव संस्था की सैकड़ों बालिकाओं के साथ-साथ जिले के विभिन्न कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) एवं झारखंड आवासीय विद्यालयों की किशोरियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और “लड़कियाँ भागें, सबसे आगे” के संदेश को साकार किया।

इस अवसर पर उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि हर बेटी में असीम संभावनाएँ निहित हैं। यदि समाज, परिवार और संस्थाएँ उन्हें प्रोत्साहन एवं अवसर दें, तो वे हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि ‘नीव’ जैसे कार्यक्रम न केवल बालिकाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देते हैं, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना को भी सशक्त बनाते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब उसकी बेटियाँ सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर हों। जिला प्रशासन का संकल्प है कि प्रत्येक बेटी को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर, सुरक्षा और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों से भी आह्वान किया कि वे बालिकाओं को प्रोत्साहन देने में सक्रिय भूमिका निभाएँ, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ जीवन में नई दिशा प्राप्त कर सकें।

उपायुक्त ने उपस्थित बालिकाओं, प्रशिक्षकों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “नीव” जैसे कार्यक्रम से बेटियों के मन में यह विश्वास जागृत होता है कि वे भी सीमाओं से परे उड़ान भर सकती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निरंतर आगे बढ़ते रहने और अपने जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली किशोरियों, प्रशिक्षकगण एवं शिक्षकों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र तथा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान बालिकाओं के परिश्रम, समर्पण और उत्कृष्टता का प्रतीक रहा, जिसने अन्य प्रतिभागियों को भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान KROSS लिमिटेड के अध्यक्ष सुधीर राय एवं एशिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल द्वारा उपायुक्त नितिश कुमार सिंह का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि KROSS लिमिटेड समाज के सर्वांगीण विकास और विशेष रूप से बालिकाओं के सशक्तिकरण के कार्यों में जिला प्रशासन के साथ सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

मंच का संचालन मिस देबोलीना द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री रमाकांत गिरि द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त, आदित्यपुर पारुल सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टीएमसी सांसदों की बगावत पर प्रेम कुमार बोले, ममता बनर्जी की कार्यशैली जिम्मेदार

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई अहम मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने...

रांची में स्वर्णकार समाज का महाजुटान आज

रांची में आज स्वर्णकार समाज का महाजुटान आयोजित होगा। कार्यक्रम में 17 सूत्रीय संकल्प पत्र, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

इंडिया अलायंस की बैठक पर भाजपा नेताओं का पलटवार, कहा- बिखरा हुआ गठबंधन

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। 8 जून को दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर भाजपा के नेताओं ने विपक्षी दलों...

झारखंडः केदारनाथ यात्रा पर रवाना हुए युवक की हजारीबाग में गोली मारकर हत्या

हजारीबाग, 9 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में मंगलवार को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत