जमशेदपुर : सिंघभूम चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के द्वारा स्थानीय महिला कामगारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चैम्बर भवन मे दिवाली मेले का आयोजन किया गया। सांसद विद्दूत वरण महतो एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस मेले का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री के लोकल फ़ॉर वोकल के सपने को बल देने साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य रूप से स्थानीय महिलाओं को एक मंच प्रदान किया जा रहा हैँ जिसके माध्यम से महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं की बिक्री हो सके। इस मेले मे दीपावली से जुड़े सजावट, दिया समेत घरेलू वस्तुओ की प्रदर्शनी लगाई गई हैँ, जिसके माध्यम से महिलाएं खुद आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन सके।
