जमशेदपुर के पटमदा सीएचसी में मना विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, दूसरे दिन 272 मरीजों की जांच

पटमदा: शुक्रवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पटमदा में दो दिवसीय परियोजना उल्लास मिर्गी जांच शिविर का आयोजन किया गया। परियोजना उल्लास के तहत पहला दो दिवसीय मिर्गी जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला में किया गया था। उस सफलता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल तथा परियोजना उल्लास के नोडल पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धावड़िया के नेतृत्व में इस माह यह आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा में किया गया।

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार दो दिनों में लगभग 550 मानसिक रोगियों का नि:शुल्क स्क्रीनिंग, परामर्श, एक महीने की दवा एवं आने-जाने की भी नि-शुल्क व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की गई, जिसकी प्रशंसा सभी मरीजों के परिजनों ने की।

परियोजना उल्लास को सफल बनाने में पटमदा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पटमदा डॉ. राजीव कुमार सिंह, दिल्ली से आये मनोचिकित्सक डॉ. मयंक शर्मा, डॉ. ममता भूषण सिंह, डॉ. हेमंत तिवारी, जिला मानसिक स्वास्थ्य विभाग, पूर्वी सिंहभूम से मनोचिकित्सक डॉ. दीपक कुमार गिरि, डॉ. महेश हेमब्रम, डॉ. संदीप टुडू, डॉ. भोगन हेमब्रम, डॉ. सुकांता सीट, डॉ. सौरभ मल्लिक, डॉ. विकास मार्डी, डॉ. सौमेन दत्ता, जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो, डीडीएम दिलीप कुमार, डीपीसी हिकीम प्रधान, डीएएम सुगदा मुर्मू, कंप्यूटर ऑपरेटर लच्छू मार्डी, शुभेन्दु, धर्मपाल मंडल, सभी स्वास्थ्य केंद्रों से सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों, बीएपी, एसटीटी, सहिया साथी, साहियायों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटमदा के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का योगदान रहा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

संजय राउत के बड़बोलेपन से हुआ शिवसेना (यूबीटी) का 70 प्रतिशत नाश: संजय झा

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बिहार दौरे के बारे में...

‘दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले’, तीन वर्ष की मासूम से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर तमिलिसाई सुंदरराजन की प्रतिक्रिया

चेन्नई, 15 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु में तीन वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की हैरान करने वाली खबर सामने आई है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत