पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह थाना क्षेत्र में अवैध शराब भट्टियों पर छापा, 1150 किलो जावा महुआ नष्ट, 57 लीटर चुलाई शराब जब्त

घाटशिला : घाटशिला उप चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रशासन द्वारा अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला एवं सहायक आयुक्त, उत्पाद पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार उत्पाद विभाग की एक विशेष टीम ने गालूडीह थाना क्षेत्र के गुढ़ाझोर एवं काशपानी गांव में अवैध शराब भट्टियों के खिलाफ बड़ी छापामारी कार्रवाई की।

इस अभियान का नेतृत्व निरीक्षक उत्पाद रामदास भगत ने किया। उनके पर्यवेक्षण में टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर कुल 5 अवैध चुलाई शराब भट्टियों को ध्वस्त किया। छापेमारी के दौरान करीब 1150 किलोग्राम जावा महुआ (जो अवैध शराब बनाने में प्रयोग होता है) को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया तथा 57 लीटर तैयार चुलाई शराब को जब्त किया गया।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, छापामारी के दौरान अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मालवीय नगर आग में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार का सम्मान, 5 लाख सहायता और मुफ्त इलाज

नई दिल्ली, 18 जून (आईएएनएस)। मालवीय नगर में लगी भीषण आग की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया के...

पश्चिम बंगाल अब जल शक्ति मंत्रालय की सभी प्रमुख परियोजनाओं में करेगा भागीदारी: सीएम सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी सभी जल परियोजनाओं में भाग लेगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

छात्रों के लिए तैयार होगा प्लान बी, सिविल सेवा के साथ हम वैकल्पिक करियर भी सिखाएंगे : अवध ओझा

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। शिक्षा और समसामयिक मुद्दों पर शिक्षाविद् अवध ओझा ने कहा कि अब नए एकेडमिक मॉडल का विस्तार हो रहा...

पोटका हरिणा मेला 15 जून से, भोक्ताडांग लेकर गांव-गांव पहुंच रहे ग्रामीण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज

पोटका : रजो संक्रांति के अवसर पर कोल्हान क्षेत्र के प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला का शुभारंभ 15 जून से मुक्तेश्वर धाम मंदिर प्रांगण...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत