बिहार के मुजफ्फरपुर में चुनाव से पहले शराब की बड़ी खेप बरामद , एक कारोबारी गिरफ्तार, ट्रक जब्त

मुजफ्फरपुर : बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शराब तस्करों के मंसूबे पर पुलिस ने पानी फेर दिया।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ट्रक शराब जब्त किया है।

मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना पुलिस ने मदरसा चौक के पास से 187 कार्टन विदेशी शराब जब्त की है। इस दौरान एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से एक ट्रक, एक थार और एक पिकअप गाड़ी जब्त किया है। जब्त विदेशी शराब की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, थार गाड़ी शराब से लदे ट्रक और पिकअप को एस्कॉर्ट कर रही थी। बताया जा रहा है कि चुनाव की घोषणा के बाद बिहार में शराब कारोबारियों ने अपना धंधा तेज कर दिया है और वे चुनाव में शराब खपाने की तैयारी में थे। पुलिस को देखते ही कई लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने एक शराब कारोबारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मामले में एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि मनियारी में 1700 लीटर विदेशी शराब पकड़ी गई है। ट्रक,थार गाड़ी और पिकअप बरामद की गई है। एक कारोबारी की गिरफ्तारी हुई हैं, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माँ कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखण्ड वासियों की खुशहाली की कामना की

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के गुवाहाटी स्थित शक्तिपीठ माँ कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ के चरणों में शीश...

जमशेदपुर के कदमा में बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना लोलो गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की कदमा थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर में JEM फाउंडेशन का ऐतिहासिक AI सेमिनार, 270 शिक्षकों को मिला भविष्य की शिक्षा का मार्गदर्शन

जमशेदपुर : JEM फाउंडेशन द्वारा स्कूलों और कॉलेजों के 270 शिक्षकों, प्रिंसिपलों, वाइस-प्रिंसिपलों और कोऑर्डिनेटरों के लिए "AI को समझना" (Demystifying AI) विषय पर...

पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली पर जोर, जमशेदपुर के बेल्डीह क्लब में 6 अप्रैल को होगा विशेष कार्यक्रम

जमशेदपुर : पारंपरिक भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित खाद्य (सेफ फूड)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत