चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना पुलिस ने गुवा पोस्ट ऑफिस से 50 लाख 56 हजार की फर्जी निकासी मामले में तत्कालीन उप डाकपाल विकास चंद्र कुईला को गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने 1 फरवरी 2023 से 19 जून 2025 के बीच ग्राहकों के बचत खाता व बचत योजनाओं से इस राशि की फर्जी तरीके से निकासी की और जुआ, हब्बा डब्बा, ऑनलाइन जुआ खेलने में उड़ा दिया। उसने फर्जी हस्ताक्षर करके पोस्ट ऑफिस के ग्राहकों के पैसे की फर्जी तरीके से निकासी की थी। जानकारी होने के बाद वर्तमान उप निरीक्षक सुमन कुमार सामंता द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया गया था। जांच में जुटी रही पुलिस। आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
