ब्रम्हार्षि विकास मंच के विजया मिलन समारोह में नेताजी सुभाष समूह के चेयरमैन मदन मोहन सिंह सम्मानित

जमशेदपुर: ब्रम्हार्षि विकास मंच के विजया मिलन सह सम्मान समारोह में नेताजी सुभाष समूह के चेयरमैन मदन मोहन सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में समाज की प्रगति में समाज के पुरोधाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। नेताजी सुभाष समूह के संस्थापक और नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे भागीरथ प्रयासों की जमकर सराहना की गई। समाज के लोगों ने उन्हें समाज का गौरव बताया और कहा कि झारखंड और बिहार के शिक्षा जगत लिए मदन मोहन सिंह ने जो मील का पत्थर रखा है उसकी कोई सानी नहीं है। समाज के दूसरे लोगों को भी इस दिशा में पहल करने की जरूरत है। साथ ही समाज के एकजुटता पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर इकाई के अध्यक्ष विकास सिंह, सरायकेला- खरसावां जिला के अध्यक्ष कर्नल आरपी सिंह, संस्थापक महासचिव राजकिशोर सिंह, सेवानिवृत डीएसपी आरएन सिंह, उपाध्यक्ष दीपू सिंह, महासचिव अनिल ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे समेत अन्य नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

नई दिल्ली, 19 जून (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, तमिलनाडु के सीएम...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

राजनगर में आयरन लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह डीवीसी के समीप आयरन लदे दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत में एक चालक...

बिजली दर बढ़ने पर श्याम बिहारी जायसवाल बोले, इसके पीछे सरकार की व्यक्तिगत मंशा नहीं

रायपुर, 16 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने मंगलवार...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत