रांची : झारखंड में ग्रामीण चौकीदारों की भर्ती बीट स्तर पर नहीं, अब जिला स्तर पर ही होगी। झारखंड हाई कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है। इतना ही नहीं पदस्थापना और स्थानांतरण भी कोर्ट ने सुविधा दी है।
कोर्ट ने यह भी कहा है कि चौकीदारों को सामान्यत: उनके निवास वाले बीट क्षेत्र में ही पदस्थापित किया जाना चाहिए। हालांकि यदि उचित कारण हो तो अन्यत्र भी पदास्थापना या स्थानांतरण किया जा सकता है।
