मिर्गी मरीजों के उपचार को पटमदा सीएचसी में 9 और 10 अक्टूबर को शिविर, एम्स नई दिल्ली के डॉक्टर होंगे शामिल

जमशेदपुर : जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम की पहल प्रोजेक्ट उल्लास के अंतर्गत आगामी 9 एवं 10 अक्टूबर 2025 को एपिलेप्सी (मिर्गी) कैम्प का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी), पटमदा में किया जाना है। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्वास्थ्य विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में एम्स, नई दिल्ली से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम शामिल होगी और मरीजों को उन्नत परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि प्रोजेक्ट उल्लास का उद्देश्य है कि एपिलेप्सी (मिर्गी) के मरीजों को चिन्हित कर समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि कैम्प के सफल संचालन हेतु सभी लॉजिस्टिक व्यवस्था समय पर सुनिश्चित हो। साथ ही, व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक मरीजों को कैम्प से जोड़ने का प्रयास किया जाए।

उन्होंने कहा कि पंजीकरण एवं चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था सुव्यवस्थित हो, साथ ही मरीजों के लिए दवा वितरण, परामर्श एवं फॉलो-अप की समुचित व्यवस्था भी की जाए। एपिलेप्सी कैम्प के आयोजन से जिले के मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा। कैम्प के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सक न केवल इलाज करेंगे बल्कि जागरूकता एवं परामर्श भी देंगे, जिससे लोग समय रहते उचित उपचार प्राप्त कर सकें। बैठक में सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा समेत अन्य स्वास्थ्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का शुभारंभ

सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ सांसद,...

Stitching & Embroidery के 30 प्रशिक्षणार्थियों को 15 हजार छात्रवृत्ति, एक सिलाई मशीन व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

जमशेदपुर : जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, रांची के तत्वावधान में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बोकारो के पुपुनकी गांव में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

बोकारो : जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुपुनकी गांव में 3 अप्रैल की रात रानी बीबी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो...

झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज, पटमदा-बोड़ाम से मुख्यमंत्री को भेजा गया ज्ञापन

पटमदा: झारखंड में बांग्ला भाषा, संस्कृति और शिक्षा के संरक्षण को लेकर ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत