राजनीति में भाषा व आचरण की मर्यादा टूटी — कांग्रेस नेता राकेश तिवारी का जमशेदपुर में भाजपा पर तीखा हमला

== भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेवन की ‘गोली मारने’ की धमकी पर फूटा झारखंड कांग्रेस सचिव का आक्रोश

जमशेदपुर; झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सह पर्यवेक्षक राकेश तिवारी ने हाल ही में भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेवन द्वारा एक टीवी डिबेट के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कथित रूप से “सीने पर गोली मारने की धमकी” दिए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि बयान केवल एक व्यक्ति की मानसिक विकृति का परिचायक नहीं है, बल्कि यह भाजपा की गिरती हुई राजनीतिक मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों से गिरावट का स्पष्ट संकेत है।

भाजपा के पास अब जवाब नहीं, बस धमकी बची— तिवारी

राकेश तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा राहुल गांधी की बातों का जवाब न सड़क पर दे पा रही है, न सदन में। अब वो गोली और गुंडागर्दी से विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। लेकिन उन्हें याद रखना होगा कि कांग्रेस का एक-एक सिपाही लोकतंत्र की रक्षा के लिए तैयार है — चाहे उसे गोली ही क्यों न खानी पड़े।”

उन्होंने कहा कि भाजपा के इस प्रवृत्ति ने देश में अराजकता, भय और राजनीतिक हिंसा की मानसिकता को जन्म दिया है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

गांधीजी की शहादत का स्मरण
भाजपा के प्रवक्ता की भाषा की तुलना करते हुए राकेश तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी को भी इन्हीं मानसिकता वालों ने गोलियों से छलनी कर दिया था। आज भी बापू की जयंती पर पूरा देश यह कहने को मजबूर होता है — ‘बापू हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल ज़िंदा हैं’।”

उन्होंने जोड़ा कि “कांग्रेस की विचारधारा गांधीवादी है। हम हिंसा का जवाब अहिंसा से देंगे, लेकिन देश के लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने देंगे।

प्रधानमंत्री व भाजपा नेतृत्व से मांग
कांग्रेस नेता ने भाजपा नेतृत्व से स्पष्ट और तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व को चाहिए कि वह पिंटू महादेवन जैसे गुंडा तत्व पर तत्काल लगाम लगाएं, उसे पार्टी से निष्कासित करें और उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई करें।

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर भाजपा इस तरह के तत्वों को संरक्षण देती रही, तो देश में लोकतंत्र की हत्या का वातावरण तैयार होगा। भाजपा यह न भूले कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता होती है, और जनता सब देख रही ह

लोकतंत्र का हनन कर रही भाजपा
राकेश तिवारी ने दो टूक शब्दों में कहा कि भाजपा आज नीतियों से नहीं, नफरत और डर फैलाकर शासन करना चाहती है। लेकिन कांग्रेस इसका डटकर विरोध करेगी। राहुल गांधी देश की जनता की आवाज हैं, और कोई भी ताकत उनकी आवाज को दबा नहीं सकती।”

देश डर से नहीं, संविधान से चलेगा
राकेश तिवारी ने कहा किह मारा देश डर से नहीं चलता, संविधान से चलता है। और उस संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संकल्पित है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

गोविंद विद्यालय, तमुलिया के संस्थापक व प्रबंध निदेशक डॉ. ब्रह्म दत्त शर्मा का निधन

जमशेदपुर : जमशेदपुर में मानगो पारडीह के समीप स्थापित गोविंद विद्यालय, तमुलिया के संस्थापक व प्रबंध निदेशक डॉ. ब्रह्म दत्त शर्मा( 85) का मंगलवार...

वीबीडीए ने आनंदमार्ग को प्रत्येक महीने रक्तदान के लिए किया सम्मानित

जमशेदपुर : आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल जमशेदपुर को प्रत्येक महीने रक्तदान शिविर आयोजित कर अधिकतम यूनिट रक्तदान के लिए वीबीडीए (वॉलंटरी ब्लड डोनर्स...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत