बोकारो स्टील प्लांट में हादसा, चार कर्मचारी झुलसे

बोकारो: झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया। स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस-2) में अचानक लगी आग की चपेट में आने से चार कामगार गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों की पहचान रंजीत महथा, ब्रजेश महथा, ओमप्रकाश महली और प्रवीण कुमार के रूप में की गई है। जानकार सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद सभी घायलों को पहले प्लांट मेडिकल यूनिट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बोकारो जनरल हॉस्पिटल (बीजीएच) रेफर कर दिया गया।

झुलसे कामगारों की हालत गंभीर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब क्रेन से हॉट मेटल से भरे लेडल को उठाया जा रहा था। अचानक क्रेन का रोप टूट गया और हॉट मेटल छलककर नीचे गिर पड़ा। इससे तेज लपटें उठीं और पास में काम कर रहे चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए। बीजीएच सूत्रों ने बताया कि रंजीत महथा 90 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं। ब्रजेश महथा और ओमप्रकाश महली करीब 60 प्रतिशत तक झुलसे हैं, जबकि प्रवीण कुमार 45 प्रतिशत तक झुलसे हैं। सभी को आईसीयू में भर्ती किया गया है और चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। घटना की जानकारी पाकर मजदूरों के परिजन मौके पर पहुंचे।

मालूम हो कि तीन माह पहले भी प्लांट में आग लगी थी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जिला शुल्क समिति में DBMS प्रिंसिपल की नियुक्ति पर विवाद, अभिभावकों का विरोध तेज

जिस स्कूल ने फीस कानून को दी चुनौती, उसी के प्रतिनिधि को बनाया गया सदस्य; 2019 से फीस वृद्धि की ऑडिट की मांग जमशेदपुर :...

जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों का गरिमामय अभिनंदन

जमशेदपुर: मारवाड़ी समाज जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित अग्रसेन भवन में एक भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाल...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बिष्टुपुर में हनुमान जयंती पर भव्य शोभाय ात्रा

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में हनुमान जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा।

एमजीएम में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सेवाएं हुईं बहाल

जमशेदपुर: महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमजीएम) में सोमवार सुबह से जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। अस्पताल प्रबंधन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत