जमशेदपुर के कदमा में श्रद्धा व परंपरा के संग मनाई गई कुमकुम पूजा

160 महिलाओं ने माता दुर्गा को अर्पित किया कुमकुम, गूंजे भक्तिगीत

जमशेदपुर: नवरात्रि के शुभ अवसर पर शुक्रवार को कदमा स्थित आंध्रा एसोसिएशन परिसर में पारंपरिक और भक्तिभाव से ओत-प्रोत कुमकुम पूजा 2025 का आयोजन किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में लगभग 160 महिलाओं ने भाग लिया और माता दुर्गा को कुमकुम अर्पित कर सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

महिलाएं पारंपरिक परिधान में पूजा में सम्मिलित हुईं। पूरे परिसर में भक्ति और सांस्कृतिक ऊर्जा का संचार दिखाई दिया। पूजा के बाद भक्तिगीतों का आयोजन हुआ, जिसमें देवी भक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति दी गई। आयोजन का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

इस अवसर पर आंध्रा एसोसिएशन के महासचिव वाई. के. शर्मा ने कहा कि कुमकुम पूजा नारी शक्ति, परंपरा और सामूहिक एकता का प्रतीक है। यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने का माध्यम है।

पूरे आयोजन में सामूहिक सहभागिता और सहयोग की भावना देखने को मिली। स्थानीय महिलाओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल धार्मिक विश्वास को सशक्त करते हैं, बल्कि समाज में आपसी सौहार्द और मेल-जोल को भी बढ़ावा देते हैं।

आंध्रा एसोसिएशन प्रबंधन ने इस धार्मिक आयोजन की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

जमशेदपुर में जनगणना 2026 की तैयारियां तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी और नागरिक 1 मई से स्व-गणना के जरिए अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

अपग्रेडेड स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर विरोध तेज, जमशेदपुर यूथ कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर में 42 अपग्रेडेड हाई स्कूलों में शिक्षक और सुविधाओं की कमी से पढ़ाई ठप है, जबकि इंटर सीट घटने से हजारों छात्रों का भविष्य संकट में है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

गोइलकेरा मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी नक्सली इजराइल पूर्ति ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। संगाजटा सासंग साल गांव निवासी कुख्यात नक्सली इजराइल पूर्ति...

जमशेदपुर में गर्मी का कहर, बच्चे बेहाल

जमशेदपुर में बढ़ती गर्मी और लू से स्कूली बच्चे प्रभावित हो रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं और अभिभावकों ने स्कूल समय बदलने की मांग की है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत