जमशेदपुर की गायिका श्रद्धा दास की पहली बांग्ला दुर्गा गीत की कोलकाता में हुई रिकार्डिंग
जमशेदपुर : झारखंड, बंगाल एवं ओडिशा की ख्यातिप्राप्त एवं सा-रे-गा-मा लिटिल चैंप व वॉयस ऑफ़ इंडिया मंच पर अपने गीतों से संगीत प्रेमियों के दिलों में जगह बनाने वाली जमशेदपुर की सुप्रसिद्ध गायिका श्रद्धा दास का बांग्ला भाषा में मां दुर्गा के चरणों में समर्पित पहली गीत की रिकॉर्डिंग एवं शूटिंग कोलकाता के पार्क स्ट्रीट में संपन्न हुई।
रीमिक्स उत्पल दास एवं कंपोजिशन रमेश दास ने किया है। श्रद्धा दास के मामा श्रीकांत देव ने बताया कि इस बार कोलकाता के अलावा जमशेदपुर के कई मां दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धा दास के बांग्ला गीत बजते सुनाई देंगे।
