सरायकेला के गम्हरिया में सड़क किनारे मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया में गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे गम्हरिया के लाल बिल्डिंग चौक के पास स्थित सर्विस रोड किनारे दारा वैरायटी स्टोर के बाहर एक युवक का शव मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने शव देख तुरंत इसकी सूचना आदित्यपुर थाना पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जुट गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान स्थानीय लोगों ने राजेश महतो के रूप में की है। बताया जा रहा है कि राजेश लंबे समय से नशे का आदी था और अक्सर शराब के नशे में इलाके में घूमता-फिरता नजर आता था। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत अत्यधिक शराब सेवन के कारण हुई होगी।

घटना स्थल पर पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही शव मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई थी। लोग अलग-अलग तरह की चर्चाएं कर रहे थे। मृतक के परिजनों और परिचितों को भी घटना स्थल पर आते देखा गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, हालांकि मौत का कारण स्पष्ट रूप से तभी सामने आएगा जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध होगी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजेश देर रात तक इलाके में देखा गया था। आशंका है कि नशे की हालत में ही उसकी तबीयत बिगड़ी और सड़क किनारे मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में 41 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार सम्पन्न, हजारों की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच के तत्वावधान में आयोजित अष्टम सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के दूसरे दिन सोमवार (20 अप्रैल 2026) को 41 बटुकों का...

जमशेदपुर में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल के विरोध में पीएम का पुतला फूंका

जमशेदपुर: महिला आरक्षण बिल के विरोध में सोमवार को बिष्टुपुर क्षेत्र में जिला महिला कांग्रेस के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

वज्रपात का कहर: चाईबासा में 14 वर्षीय किशोरी झुलसी, हालत स्थिर

चाईबासा। जिले में वज्रपात की एक घटना में पांडरासाली क्षेत्र के बाइहातु गांव की 14 वर्षीय किशोरी सुनीता बोदरा झुलस गई। घटना गुरुवार रात...

कुमारडुंगी में कुल्हाड़ी से युवक की हत्या, त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

जगन्नाथपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के चांदकुनिया गांव में बुधवार को आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत