एक्सएलआरआइ की टीम सामर्थ्य ने केपीएस कदमा में किया पाखी का आयोजन, किशोरियों को माहवारी स्वच्छता पर किया जागरूक

जमशेदपुर : एक्सएलआरआइ जमशेदपुर की टीम सामर्थ्य ने अपनी प्रमुख सामाजिक पहल ‘पाखी’ का आयोजन केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में किया। इस दौरान माहवारी स्वच्छता संबंधी जागरूकता बढ़ाने और किशोरियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माहवारी से जुड़े मिथकों को तोड़ना और किशोरियों को सही जानकारी एवं आत्मविश्वास प्रदान करना था, ताकि वे अपने जीवन में स्वस्थ आदतें अपना सकें। इस बार का आयोजन मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी), जमशेदपुर के सहयोग से किया गया, जिसमें 11 वर्ष और उससे अधिक आयु की करीब 120 छात्राओं ने हिस्सा लिया।

इंटरैक्टिव सत्रों का संचालन एमटीएमसी की छात्रा रुहानी और अंजन सहित चार स्वयंसेवी मेडिकल छात्रों ने किया। एक्सएलआरआइ की ओर से नेहाल, सम्यक, अंशी और अनुश्ठा ने आयोजन की रूपरेखा और संवाद को प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान रुहानी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि पाखी के जरिए हम माहवारी स्वास्थ्य पर खुली बातचीत को सामान्य बनाना चाहते हैं और किशोरियों को आत्मविश्वास के साथ अपना ख्याल रखने के लिए जागरूक करना चाहते है।. सत्र के दौरान छात्राओं को स्वच्छता संबंधी आदतों, पोषण और मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही ऐसा सुरक्षित माहौल भी तैयार किया गया जहां बच्चियां बिना झिझक अपने सवाल पूछ सकें और अनुभव साझा कर सकें. टीम समर्थ्य ने कहा कि हमारा प्रयास है कि ‘पाखी’ के माध्यम से जागरूक किशोरियां आगे चलकर अपने साथियों, परिवार और समुदाय को भी प्रभावित कर सकें।

माहवारी स्वास्थ्य किसी वर्जना का नहीं, बल्कि गरिमा, जागरूकता और सशक्तिकरण का विषय है। ज्ञात हो कि पाखी एक्सएलआरआइ की एक नियमित सामाजिक पहल है, जिसके अंतर्गत जमशेदपुर के विभिन्न स्कूलों में लगातार कार्यक्रम किए जाते हैं। वर्षों से यह पहल न सिर्फ जागरूकता बढ़ा रही है, बल्कि किशोरियों में आत्मविश्वास भी विकसित कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Mohsina Kidwai का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की...

खुद की तय समय-सीमा से महज 90 मिनट पहले पलटे ट्रंप, आखिरी क्षणों में ईरान पर हमले का फैसला टाला

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रस्तावित हमलों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

साकची बंगाल क्लब में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को प्रदर्शनी शुरू

कोलकाता की संस्था “एनिग्मा” के तत्वावधान में 15वीं बार तीन दिवसीय प्री-बैसाखी आयोजन, 30 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा जमशेदपुर : महिलाओं द्वारा संचालित...

जमशेदपुर के परसुडीह और सुंदरनगर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, छह दुकानों को बनाया निशाना

जमशेदपुर : शहर के परसुडीह और सुंदरनगर थाना क्षेत्रों में बुधवार रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से छह दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस गश्त...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत