एफेरेसिस जागरूकता दिवस : टीम पीएसएफ ने 1655 यूनिट एसडीपी किया रक्तदान

जमशेदपुर : एफेरेसिस जागरूकता दिवस प्रतिवर्ष सितंबर के तीसरे मंगलवार को एफेरेसिस चिकित्सा के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इस क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है।

2025 में यह दिवस मंगलवार, 16 सितंबर को जमशेदपुर ब्लड सेंटर में मनाया गया। इस दिवस का उद्देश्य उन रक्तदाताओं, रोगियों और एफेरेसिस चिकित्सकों को सम्मानित करना है जो रक्त घटक पृथक्करण के क्षेत्र में उन्नत साक्ष्य-आधारित प्रथाओं के माध्यम से जीवन बचाने में योगदान देते हैं। इसी के तहत मंगलवार को जमशेदपुर में सबसे बड़ा एसडीपी रक्तदान अभियान चलाने में अग्रणी संस्था टीम पीएसएफ ने दो एसडीपी रक्तदान किया जिसमें टाटा स्टील कर्मी भगवान सिंह एवं कमल कुमार घोष शामिल हैं। पीएसएफ ने 1655 वां एसडीपी रक्तदान को पूरा कर लिया।. रक्तदान के पश्चात दोनों रक्तवीरों को प्राउड एफेरेसिस ब्लड डोनर प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी, डॉक्टर लव बहादुर सिंह, तकनीशियन अनुप कुमार श्रीवास्तव, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई एवं कुमारेस हाजरा उपस्थित थे।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल: कोयला तस्करी मामले में पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल गिरफ्तार

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित करोड़ों रुपए के कोयला तस्करी मामले में संलिप्तता के आरोप में पुलिस...

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : शहर के कदमा स्थित बघापी भवन में ब्रह्मर्षी विकास मंच की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

अंगुल लूटकांड: पुलिस मुठभेड़ के बाद चार आरोपी गिरफ्तार, दो घायल, लूटा गया सोना-चांदी बरामद

अंगुल, 18 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के अंगुल लूटकांड में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी पुलिस मुठभेड़...

11 वर्षों से अधूरी बागबेड़ा जलापूर्ति योजना के खिलाफ धरना, 15 दिन में शुरू नहीं हुई सप्लाई तो तेज होगा आंदोलन

जिला प्रशासन ने 14 जून से जलापूर्ति शुरू कराने का दिया था भरोसा दूरदराज से लोगों का लाना पड़ रहा पानी, बढ़ जाती हैं परेशानियां गर्मी...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत