खासमहल से गोविंदपुर फाटक तक सड़क निर्माण कार्य के दौरान हंगामा

जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खासमहल से गोविंदपुर फाटक तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य में शनिवार को कई लोगों ने हंगामा किया। सड़क पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर कार्य रोक दिया और जेसीबी मशीन को आगे बढ़ने से रोक दिया।इस मामले की शिकायत जमशेदपुर के अंचलाधिकारी (सीओ) से की गई। सीओ ने अमीन को सड़क की नापी कराने का निर्देश दिया। अवर निरीक्षक बलवंत सिंह की मौजूदगी में परसुडीह के शंकरपुर स्थित देवराज पैलेस के सामने नापी की गई। जांच में जमीन सरकारी पाई गई।

इसके बावजूद एक परिवार ने विरोध जारी रखते हुए सड़क निर्माण को रुकवाने की कोशिश की।स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब पति-पत्नी के बीच आपस में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भी गलत व्यवहार किया गया। बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के हस्तक्षेप से परिवार को समझाया गया और अतिक्रमण हटाया गया। स्थानीय मुखिया ने कहा कि कई वर्षों के बाद इस सड़क का निर्माण हो रहा है लेकिन कुछ लोग अतिक्रमण कर इसमें बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क निर्माण कार्य में सहयोग करें।वहीं अवर निरीक्षक बलवंत सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि सड़क निर्माण किसी भी हाल में रोका नहीं जाएगा। अतिक्रमण को हटाया जाएगा और यदि लोग खुद से अतिक्रमण नहीं हटाते तो प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस की हार पर सियासत

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजों सामने आ चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए...

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

चांडिल अनुमंडल के चिलगू मोड़ पर सड़क हादसे में युवक की मौत, पुल निर्माण की धीमी रफ्तार पर उठे सवाल

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित चिलगू मोड़ पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्थानीय निवासी जितेन दास की मौत...

भुइयांडीह में तेज रफ्तार बस बनी काल, सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौके पर मौत

जमशेदपुर : शहर के भुइयांडीह बस स्टैंड के समीप रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत