मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा को राष्ट्रीय स्तर पर मिला “श्रेष्ठ शाखा” का सम्मान

जमशेदपुर : दिल्ली में आयोजित अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन में साकची शाखा को पूरे राष्ट्र की “श्रेष्ठ शाखा” के सम्मान से अलंकृत किया गया। यह गौरवशाली उपलब्धि न केवल सम्मेलन के इतिहास में स्वर्णाक्षरों से दर्ज हुई, बल्कि पूरे जमशेदपुर और झारखंड का मान भी बढ़ाया। इस अधिवेशन में साकची शाखा की ओर से अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, महासचिव बबलु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक पारीक ने भाग लिया।

सम्मान प्राप्त करने पर शाखा अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने कहा— “यह सम्मान पूरे साकची का सम्मान है. यह उपलब्धि हमारे सभी सदस्यों की एकजुटता और निस्वार्थ सेवा भावना का परिणाम है”।

शाखा कोषाध्यक्ष सन्नी संघी ने इस पुरस्कार को साकची शाखा के सभी पूर्व अध्यक्षों और पदाधिकारियों को समर्पित करते हुए कहा— “आज हमारे कार्यों की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है और हमें गर्व है कि साकची शाखा पूरे झारखंड प्रांत की सबसे बड़ी और सबसे सक्रिय शाखा है”। यह पुरस्कार हमारी शाखा के सभी सदस्यों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा की हमें विश्वास है कि यह पुरस्कार हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में और भी प्रेरित करेगा।

मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की स्थापना 1967 में हुई थी। तब से यह संगठन लगातार सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में अग्रणी रहा है और मारवाड़ी समाज की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने, सामाजिक उत्थान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कार्यरत है।

इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार लोहिया, राष्ट्रीय महासचिव कैलाशपति तोदी और नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन गोयनका मंचासीन रहे।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कमल किशोर अग्रवाल और संदीप मुरारका ने शुभकामनाएं देते हुए कहा— “मारवाड़ी सम्मेलन साकची को राष्ट्र की सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार मिलने से पूरे जमशेदपुर का मान बढ़ा है। इस उपलब्धि के लिए वर्तमान पदाधिकारी अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल, महासचिव बबलु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी के साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश कांवटिया और महासचिव अभिषेक अग्रवाल गोल्डी भी विशेष बधाई के पात्र हैं”।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

ममता के खिलाफ एफआईआर पर भाजपा नेता बोले- “टीएमसी ने 15 साल किया पाप, करना होगा गलत काम का प्रायश्चित’

पटना, 13 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ हेट स्पीच मामले में एफआईआर पर बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय...

खराब सड़कों और फुटपाथों पर तेजस्वी सूर्या का हमला, ‘ओपन स्ट्रीट्स बेंगलुरु’ अभियान शुरू करने की मांग

बेंगलुरु, 14 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने बेंगलुरु की जर्जर सड़कों, गड्ढों और बदहाल फुटपाथों को लेकर राज्य...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत