जिला कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर शह-मात का खेल, पर्यवेक्षक जमशेदपुर पहुंचे, दावेदार रेस

जमशेदपुर : जिला कांग्रेस में अध्यक्ष पद को लेकर अंदरूनी सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत जिलों में नए सिरे से पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस में अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर कई दिग्गज नेता और युवा कार्यकर्ता अपनी-अपनी ताकत दिखाने में जुट गए हैं।

वर्तमान जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में संगठन काम कर रहा है, लेकिन नए अभियान के तहत सभी जिलों में नेतृत्व परिवर्तन या पुनर्नियुक्ति की संभावना है। ऐसे में जमशेदपुर सहित पूरे जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा का मुख्य विषय बन गया है कि अगला जिला अध्यक्ष कौन होगा। सूत्रों के अनुसार, जिला अध्यक्ष पद की रेस में दर्जनभर से अधिक नाम सामने आए हैं।

इनमें युवा नेताओं से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक की दावेदारी है। हाल के दिनों में कांग्रेस के विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले नेताओं ने इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। इनमें प्रमुख रूप से धर्मेंद्र सोनकर, राकेश साहू, अखिलेश यादव, विजय यादव, ज्योति मिश्रा, प्रिंस सिंह, बबलू झा, अवधेश सिंह, अमर मिश्रा, शिवजी यादव, राज किशोर प्रसाद समेत कई नेता शामिल हैं। कांग्रेस आलाकमान ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का प्रभार गुजरात के विधायक एवं जिला प्रेक्षक अनंत पटेल को सौंपा गया है। उनके जमशेदपुर आगमन के बाद से संगठन में हलचल और तेज हो गई है। सर्किट हाउस में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात की और उनके विचार सुने।

अध्यक्ष पद की दौड़ ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना दिया है। हर दावेदार अपने समर्थकों को एकजुट करने में जुटा है और संगठन के प्रति अपनी सक्रियता और प्रतिबद्धता का हवाला देकर समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहा है। सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक दावेदार अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की होड़ में हैं।

जिला अध्यक्ष पद पर किसकी नियुक्ति होगी, यह निर्णय कांग्रेस आलाकमान लेगा। लेकिन इतना तय है कि इस प्रक्रिया से संगठन के भीतर नई ऊर्जा आएगी और आगामी चुनावों की तैयारी में कार्यकर्ताओं को मजबूती मिलेगी।

संगठन सृजन अभियान को लेकर जिला कांग्रेस की प्रेस वार्ता आज
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के विषय पर बुधवार, 4 सितम्बर को प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम बिष्टूपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय में दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।

प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक एवं गुजरात वंसदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत पटेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) पर्यवेक्षक एवं मंत्री राधाकृष्ण किशोर, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, सुंदरी तिर्की, जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे और संगठन सृजन अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी देंगे।

जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष संजय सिंह आज़ाद ने बताया कि प्रेस वार्ता का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती की दिशा में चल रहे अभियान से मीडिया को अवगत कराना है। उन्होंने जिले के सभी पत्रकारों एवं छायाकारों से समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का शुभारंभ

सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ सांसद,...

Stitching & Embroidery के 30 प्रशिक्षणार्थियों को 15 हजार छात्रवृत्ति, एक सिलाई मशीन व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

जमशेदपुर : जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, रांची के तत्वावधान में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बेतिया में भीषण आग से 50 घर राख

बेतिया के बैरिया प्रखंड में भीषण आग से 50 से अधिक घर जल गए, कई परिवार बेघर हुए और मवेशियों की मौत से इलाके में संकट गहरा गया है।

टाटा मेन हॉस्पिटल में 63वां क्लिनिकल सोसाइटी के सम्मेलन का समापन, एआई आधारित स्वास्थ्य सेवा पर रहा फोकस

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में 2 से 4 अप्रैल 2026 तक 63वें वार्षिक क्लिनिकल सोसाइटी के सम्मेलन का सफल आयोजन किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत