साकची गुरुद्वारा के प्रधान जल्द करेंगे कमेटी का विस्तार

जमशेदपुर: साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार निशान सिंह ने घोषणा की है कि वे जल्द ही कमेटी का विस्तार करेंगे। मंगलवार को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि रविवार को सदस्यों के साथ हुई समीक्षा बैठक में कमेटी विस्तार पर मुहर लगी है।

गुरु घर की सेवा सतत चलने वाली प्रक्रिया है। इसे सुदृढ़ करने के लिए नई जिम्मेदारियों और ओहदेदारों को शामिल किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गुरुपर्व, कीर्तन दरबार और संग्रांद सहित सभी धार्मिक समागम पहले की तरह श्रद्धा और मर्यादा के साथ होंगे। स्त्री सत्संग सभा, श्री सुखमणि साहिब जत्था और सिख नौजवान सभा के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इनके योगदान से ही कमेटी समागम को संपन्न कर पा रही है।

साकची कमेटी की यह पहली समीक्षा बैठक थी, जिसमें ट्रस्टी अवतार सिंह फुर्ती, सतनाम सिंह सिद्धू, रबिंदर सिंह, खजान सिंह, अजायब सिंह, बरयाम सिंह, रणधीर सिंह व अन्य उपस्थित रहे। बैठक में संगत ने संकल्प लिया कि गुरु घर की सेवा और धार्मिक मर्यादा सर्वोपरि है और कमेटी हर कदम पर संगत की सुविधा और गुरु साहिब की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए काम करती रहेगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नथवानी की जीत, कांग्रेस की हार पर सियासत

रांची, 18 जून (आईएएनएस)। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के नतीजों सामने आ चुके हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार बैजनाथ राम और एनडीए...

बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला, पटना सहित कई जिलों को मिले नए डीएम

पटना, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

महाराष्ट्र सरकार ने 12 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, कई विभागों में फेरबदल

मुंबई, 17 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में 22 जून से शुरू होने वाले राज्य विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मंगलवार को सरकार ने 12...

बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों को जीआई टैग मिलने से विशिष्ट पहचान को मिलेगी मजबूती : नीतीश कुमार

पटना, 14 जून (आईएएनएस)। बिहार के तीन पारंपरिक उत्पादों, नालंदा का बावन बूटी, गया का पत्थरकट्टी एवं भोजपुर के पीढ़िया पेंटिंग को भौगोलिक संकेतक...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत