दुमका में सनकी आशिक ने पति-पत्नी को चाकू गोदकर मार डाला, दो बेटियां जख्मी

दुमका: जिला के शिकारीपाड़ा थाना के सुंदरा फलान गांव में एक सनकी आशिक ने दंपति की चाकू गोद कर हत्या कर दी जबकि दो बेटियों को घायल कर दिया। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।

सूचना पर शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल दोनों बहनों को इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर अनुसंधान में जुट गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फिलहाल पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है।

जानकारी के अनुसार सुंदरा फलान गांव की युवती हीरामुणि हेंब्रम का प्रेम प्रसंग पाकुड़ जिला के लोकेश मुर्मू से चल रहा था। हीरा मुनि का कहना है कि लड़का दिव्यांग था इसलिए माता-पिता उसे लड़के से बात करने से मना कर दिया। समझाया की एक दिव्यांग के साथ कैसे अपना जीवन गुजारोगी। उसके बाद हीरा मुनि ने उस लड़के को स्पष्ट कह दिया कि माता-पिता की बात मानेंगे, अब तुमसे बात भी नहीं कर सकते। इससे नाराज सनकी आशिक ने सोमवार की रात सुंदरा फलन गांव स्थित साहब हेंब्रम के घर में प्रवेश किया और सबसे पहले चाकू से वार कर साहब हेंब्रम को मार डाला। उसके बाद साहब हेंब्रम की पत्नी यानि हीरा मुनि हेंब्रम की मां मंगली किस्कू पर भी चाकू से वार शुरू कर दिया।

दोनों बहन हीरा मुनि हेंब्रम और बैनी हेंब्रम ने मां की बचाने का प्रयास किया तो उस पर भी चाकू से वार करने लगा। स्थिति देख दोनों बहन घर से भाग कर पड़ोस में भाभी के घर में शरण ली। शोरगुल होने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा मामले की अनुसंधान शुरू कर दी गई है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

छात्रों की चिंताओं का समाधान करे सरकार वरना देश के हर राज्‍य में होगा जन आंदोलन: कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के संचालन को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)...

तारकेश्वर में पीएम मोदी की जनसभा, लोगों ने कहा- डबल इंजन सरकार ने पश्चिम बंगाल में पकड़ी विकास की रफ्तार

तारकेश्वर, 20 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में थे। उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्हें सुनने...

अभिमत

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक की पसंद

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का सीएम डीके शिवकुमार पर निशाना, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

बेंगलुरु, 15 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों में हिम्मत होती तो इस्तीफा देते, हुमायूं कबीर ने कसा तंज

कोलकाता, 16 जून (आईएएनएस)। आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर ने मंगलवार को कहा कि अगर तृणमूल के 20 पूर्व सांसदों...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत