आंध्र एसोसिएशन ने आजीवन सदस्यों के लिए आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर : आंध्र एसोसिएशन, कदमा ने शताब्दी समारोह (1926–2026) के उपलक्ष्य में अपने आजीवन सदस्यों के लिए रविवार की सुबह 9:30 से अपराह्न तीन बजे तक एसोसिएशन प्रांगण में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें कई तरह के रक्त परीक्षण, फेफड़ों की कार्यक्षमता जांच, बीएमआई और हैंड ग्रिप टेस्ट, हड्डियों की घनत्व जांच के अतिरिक्त, त्रिनेत्रम नेत्र अस्पताल के द्वारा रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर फेमिना के सहयोग से एक नेत्र परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया।

एसोसिएशन के सचिव वाईके शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से शताब्दी वर्ष को आजीवन सदस्यों के साथ यादगार बनाने हेतु आयोजित किया गया। आजीवन सदस्य उत्साहपूर्वक इस स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए और इस पहल की सराहना की। इस मौके पर एसोसिएशन की प्रबंध समिति ने सदस्यों के स्वास्थ्य और कल्याण हेतु ऐसे जागरूकता एवं निवारक स्वास्थ्य कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प दोहराया। इससे पूर्व शिविर के संचालन में मुख्य भूमिका निभाने वाले डॉ. ओम प्रकाश पांडेय का एसोसिएशन परिवार की ओर से स्वागत किया गया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

महिला आरक्षण पर भाजपा का बड़ा बयान: 33% से 50% तक पहुंचाने का लक्ष्य, जनगणना के बाद होगा लागू

जमशेदपुर : शहर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में सोमवार को भाजपा की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला आरक्षण, जनगणना और परिसीमन...

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी पर तेज होगा आंदोलन, हस्ताक्षर अभियान से बनेगा दबाव

मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने पर उठे सवाल 50 समूह बनाकर चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान 23 अप्रैल को होगी बड़ी रणनीतिक बैठक स्टेशन पर लगाया...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

कड़ी सुरक्षा के बीच JPSC प्रारंभिक परीक्षा शुरू, जमशेदपुर में 26,560 अभ्यर्थी शामिल

जमशेदपुर : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को पूरे राज्य में आयोजित की...

डीप बोरिंग के पानी का दुरुपयोग, वाशिंग सेंटर पर नगर निगम की कार्रवाई

आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में पेयजल के दुरुपयोग का मामला सामने आने के बाद निगम ने सख्त कदम उठाते हुए अवैध कनेक्शन काट...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत