पूर्वी सिंहभूम के 19 पंचायतों में 30 अगस्त को लगेंगे विशेष बैंकिंग शिविर

जमशेदपुर : वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान अंतर्गत आठवां विशेष बैंकिंग शिविर पूर्वी सिंहभूम जिले के 19 पंचायतों में 30 अगस्त (शनिवार) को आयोजित किया जाएगा। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करना है।

शिविरों में संबंधित पंचायत के निकटतम बैंक शाखाओं द्वारा प्रधानमंत्री जनधन खाता खोलने के साथ-साथ जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), अटल पेंशन योजना (एपीवाई) सहित अन्य योजनाओं में पंजीकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त री-केवाईसी, नामिनी अपडेट जैसी आवश्यक बैंकिंग सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। साथ ही डिजिटल लेन-देन, साइबर सुरक्षा और वित्तीय साक्षरता से संबंधित जानकारी भी दी जाएगी।

निम्नलिखित पंचायतों मे आयोजित होंगे शिविर-

डोमजुड़ी (बहरागोड़ा), खेड़ुवा, मटिहाना, बोता, लोढाशोली, पलाशबनी, बांकी, बागबेड़ा (उत्तर), बेको, कालीमाटी (उत्तर), किताडीह (उत्तर), इचड़ा (उत्तर), मुसाबनी (पश्चिम), तेरेंगा, बांगुरदा, आसनबनी, चांदपुर, डोमजुड़ी (पोटका), कलिकापुर।

सभी नागरिकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जिला प्रशासन ने अपील है कि इन शिविरों में शामिल हों और दूसरों को भी प्रेरित करें ताकि जिले का प्रत्येक नागरिक बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में शिवसेना की महिला सेना का ‘शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा’ शुरू, संगठन विस्तार पर जोर

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) की महिला सेना द्वारा "शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा" एक राज्यव्यापी संपर्क अभियान शुरू किया गया...

ईरान-चीन ने नई दिल्ली में की द्विपक्षीय बैठक, शहरी विकास और हरित तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 13वें ब्रिक्स फोरम का आयोजन किया गया। ब्रिक्स फोरम से इतर ईरान...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

बिहार में 30 दिनों में उद्योग लगाने की व्यवस्था, निवेश को मिलेगा बढ़ावा: विजय कुमार सिन्हा

पटना, 11 जून (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए सरकार बिहार को निवेश और उद्योग के लिए एक...

साकची बाजार से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची को पुलिस ने पुरुलिया से किया बरामद, दंपति गिरफ्तार

जमशेदपुर। साकची बाजार से 26 मई को लापता हुई तीन वर्षीय बच्ची आफरीन को पुलिस ने 14 दिनों की लगातार खोजबीन और तकनीकी जांच...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत