जमशेदपुर के सीतारामडेरा में चोर समझकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छाया नगर के रहने वाले राहुल भुईयां की चोर के शक में देर रात रॉड और डंडे से पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहुल को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर शुक्रवार सुबह अस्पताल परिसर में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा के बाद थाना प्रभारी निरंजन कुमार अपनी टीम के साथ एमजीएम अस्पताल पहुंचे और एक आरोपी शिवम शर्मा को गिरफ्तार कर थाना ले गयी। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक राहुल भुइयां ठेला चलाता है। वह गुरुवार देर रात करीब 1.30 बजे शौच करने के लिए घर से बाहर निकाला था, तभी पड़ोस के रहने वाले शिवम शर्मा व अन्य चार- पांच लोगों ने मिलकर चोर बोलकर उसकी राॅड और डंडे से पिटाई कर दी। जिससे वह बेसुध अवस्था में पड़ा रहा। फिर घर वालों ने इसकी सूचना थाना को दी। थाना प्रभारी ने घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया इसके बाद शुक्रवार भोर चार बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों के हंगामा के बाद एक आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक पूर्व में भी जेल जा चुका है। फिलहाल एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, आगे जांच चल रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र में शिवसेना की महिला सेना का ‘शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा’ शुरू, संगठन विस्तार पर जोर

मुंबई, 13 जून (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) की महिला सेना द्वारा "शिव दुर्गा-शिव संवाद दौरा" एक राज्यव्यापी संपर्क अभियान शुरू किया गया...

ईरान-चीन ने नई दिल्ली में की द्विपक्षीय बैठक, शहरी विकास और हरित तकनीक में सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 13वें ब्रिक्स फोरम का आयोजन किया गया। ब्रिक्स फोरम से इतर ईरान...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

झारखंड से आमों का निर्यात शुरू, पहली खेप यूनाइटेड किंगडम भेजी गई

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास कर रही है। इसी क्रम झारखंड राज्य के आमों का...

झारखंडः रामगढ़ में कोयले की बंद खदान में जहरीली गैस से चार युवकों की मौत

रामगढ़, 13 जून (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले में कोयले की एक बंद खदान में अवैध उत्खनन के दौरान जहरीली गैस के रिसाव से...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत