टाटा स्टील में अधिकतम बोनस 3 लाख 92 हजार व न्यूनतम 39 हजार रुपये , बंटेंगे 303 करोड़

कर्मचारियों को मिलेगा 16.7% बोनस, 6 सितंबर को खाते में जाएगी राशि

जमशेदपुर: टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच 28 अगस्त को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए वार्षिक बोनस के भुगतान पर सहमति व्यक्त की गई है।

समझौता ज्ञापन के तहत, वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए कंपनी के सभी संबंधित विभागों और इकाइयों के योग्य कर्मचारियों को वार्षिक बोनस के रूप में कुल 303.13 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसमें से, जमशेदपुर स्थित डिवीजनों सहित ट्यूब डिवीज़न के लगभग 11,446 कर्मचारियों के बीच वार्षिक बोनस के रूप में ₹152.44 करोड़ की राशि वितरित की जाएगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए देय वार्षिक बोनस की न्यूनतम राशि (पूर्ण उपस्थिति पर) ₹39,004/- और अधिकतम राशि (वास्तविक उपस्थिति के आधार पर) ₹3,92,213/- होगी।

स्टील कंपनी के अधिकांश कर्मचारी बोनस भुगतान (संशोधन) अधिनियम, 2015 में निर्धारित वेतन/मजदूरी की सीमा से अधिक वेतन प्राप्त कर रहे हैं, जिसके कारण वे इस अधिनियम के अंतर्गत बोनस के पात्र नहीं हैं। इसके बावजूद, अपनी दीर्घकालिक परंपराओं का सम्मान करते हुए, कंपनी यूनियन से संबद्ध सभी कर्मचारियों को वार्षिक बोनस का भुगतान करेगी।

यह समझौता 28 अगस्त को संपन्न हुआ। प्रबंधन की ओर से श्री टी. वी. नरेंद्रन (सीईओ एवं एमडी), सुश्री अत्रयी सान्याल (चीफ पीपुल ऑफिसर) तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। यूनियन की ओर से श्री संजीव कुमार चौधरी (अध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन), श्री सतीश कुमार सिंह (महासचिव, टाटा वर्कर्स यूनियन) एवं अन्य पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता श्री अरविंद कुमार (उप श्रम आयुक्त, जमशेदपुर एवं सुलह पदाधिकारी, झारखंड सरकार) की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का हृदय से आभार, पूरे समर्पण से दायित्व निभाऊंगा: हब्बे टेरोन

गुवाहाटी, 18 जून (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को घोषणा की कि भाजपा विधायक डॉ. हब्बे टेरोन असम विधानसभा के...

कोलकाता: आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश और सीएम सुवेंदु अधिकारी की मुलाकात, दिए उपहार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश के बीच मुलाकात हुई। यह मुलाकात सांस्कृतिक...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

मानगो में टेंपो चालक से मारपीट के आरोप पर हंगामा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित नेचर पार्क के समीप गुरुवार को पुलिस जांच अभियान के दौरान एक टेंपो...

मानगो में कोलकाता ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, छत की टीन काटकर घुसे चोर; 4 किलो चांदी और नकदी ले उड़े

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो बाजार टैंक रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत