अंबुज भाकपा की राज्य कार्यकारिणी, निगमानंद पाल और हीरा समिति में शामिल

जमशेदपुर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) झारखंड राज्य का तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन रांची के मोरहाबादी स्थित अभिवादन मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। सम्मेलन में सर्वसम्मति से 45 सदस्यीय राज्य कमेटी बनाई गई, जिसमें से 21 सदस्यों की कार्यकारिणी समिति शामिल है। प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक फिर निर्विरोध राज्य सचिव चुने गए। कोल्हान प्रमंडल से अम्बुज ठाकुर को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। दूसरी ओर, सिंहभूम जिला परिषद् के सदस्य निगमानंद पाल और हीरा अरकने राज्य समिति के सदस्य बनाए गए हैं। सम्मेलन में जमशेदपुर से धनंजय शुक्ला, सूरज नाथ, जय शंकर प्रसाद, श्रवण कुमार, एस विश्वकर्मा, राम हरी बेरा, जगमोहन समद, विक्रम कुमार, प्रिंस सिंह आदि शामिल हुए।

इससे पूर्व सम्मेलन को भाकपा के राष्ट्रीय सचिव राम कृष्ण पंडा और नागेंद्र नाथ ओझा ने संबोधित किया और राज्य प्रभारी तथा पर्यवेक्षक के रूप में सम्मिलित हुए।

सम्मेलन में पार्टी ने देश और राज्य की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर चर्चा की और कई प्रस्ताव पारित किए। इनमें चार लेबर कोड के खिलाफ, विस्थापितों को बसाना व लैंड बैंक को समाप्त करना, दलितों व आदिवासियों का उत्थान, सूर्या हंसदा के हत्या की जांच और मतदाता सूची नये सिरे से बनाने के आदेश को निरस्त करना शामिल है। सम्मेलन में सिंहभूम जिला परिषद से 18 प्रतिनिधियों ने जिला सचिव अम्बुज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में भाग लिया।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कोलकाता में पीएम मोदी करेंगे जनता के साथ योग : प्रतापराव जाधव

कोलकाता, 19 जून (आईएएनएस)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पश्चिम बंगाल में उत्साह का माहौल है। इस बार कार्यक्रम को खास बनाने के...

जमशेदपुर को मिले 10 नए चार्टर्ड अकाउंटेंट, काली अग्रवाल ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 19

जमशेदपुर : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा गुरुवार को सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परिणाम...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस सरकार के आरोपों का किया खंडन, बोली- कर्नाटक को केंद्र से मिला रिकॉर्ड फंड

बेंगलुरुनई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार और कर्नाटक सरकार के बीच फंड आवंटन को लेकर राजनीतिक बहस जारी है। इस बीच केंद्रीय वित्त...

दलबदल विरोधी कानून को पूरी तरह से कमजोर कर दिया गया है : शिवसेना (यूबीटी) नेता भास्कर जाधव

रत्नागिरी, 17 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) नेता भास्कर जाधव ने पार्टी में चल रहे उथल-पुथल और 'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर मीडिया से बातचीत की।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत