मरीन ड्राइव के समीप हाईटेंशन बिजली के खंभे पर 60 फीट ऊपर चढ़ गई युवती, रेस्क्यू टीम ने उतारा

जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत कपाली बस्ती से सटे मरीन ड्राइव के समीप मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब टाटा स्टील के हाईटेंशन बिजली के खंभे पर एक युवती करीब 60 फीट ऊपर चढ़ गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद टाटा स्टील और जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम के सहयोग से युवती को नीचे उतारा गया।

युवती का दिमागी संतुलन ठीक नहीं होने के कारण उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे रेस्क्यू करने पोल पर चढ़े एक स्थानीय युवक रोशन ने बताया कि युवती अपना नाम पता नहीं बता रही है। बस यही बता रही है कि उसे आदित्यपुर के एक लड़के ने धोखा दिया है। उसके साथ प्यार का नाटक किया और पैसे लिए और शादी किसी और से कर ली। ज्यादा पूछने पर युवती कुछ भी नहीं बता रही है। वैसे काफी जद्दोजहद के बाद युवती को नीचे उतारा गया। इस दौरान युवती को देखने पूरा इलाका उमड़ पड़ा। गनीमत रही की टाटा स्टील ने समय रहते बिजली काट दी अन्यथा अनहोनी हो सकती थी। उधर सोनारी थाना प्रभारी कुमार सरजू आनंद ने बताया कि लड़की को सकुशल उतार लिया गया है और उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है। अभी तक विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। आगे विधिवत संवत कार्रवाई की जाएगी।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी की कोशिशों ने योग को वैश्विक मंच तक पहुंचाया : जगदीश विश्वकर्मा

अहमदाबाद, 21 जून (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

आगरा-जयपुर हाईवे पर 115.160 किलो अवैध अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, 21 जून (आईएएनएस)। मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई...

अभिमत

योग को उत्सव नहीं, जीवन का हिस्सा बनाना होगा

विश्व योग दिवस पर बढ़ते उत्साह के बीच आवश्यकता इस बात की है कि योग को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए।

कांग्रेस के लिए झारखंड का बड़ा राजनीतिक संदेश

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की हार ने विपक्षी राजनीति, गठबंधन प्रबंधन और कांग्रेस नेतृत्व की रणनीति पर नई बहस को जन्म दिया है।

संपादक की पसंद

भालूबासा गोलचक्कर के पास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, छह अवैध दुकानें ध्वस्त

jamshedpur news : सरकारी भूमि पर अतिक्रमण अब नहीं चलेगा। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित भालूबासा गोलचक्कर के पास गुरुवार को जेएनएसी और जुस्को की...

भाजपा की मूल विचारधारा प्रखर राष्ट्रवाद, विपक्षी नेताओं का इसकी ओर झुकाव स्वाभाविक: प्रीति शेखर

भागलपुर, 14 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता प्रीति शेखर ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेतृत्व पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। आईएएनएस...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत