सोनुवा के कई पुल-पुलिया पर बह रहा पानी, आवागमन ठप

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी- नाले उफान पर हैं। बारिश के कारण कई जगहों पर नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि पुल और सड़कों के ऊपर पानी बहने लगा है। इस वजह से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है।

चक्रधरपुर, गोइलकेरा और मनोहरपुर को जोड़ते हुए ओडिशा जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क एनएच 320डी पर सबसे अधिक असर देखने को मिला है। सोनुवा महुलडीहा नदी और झाड़गांव के पास बने पुल पर पानी बहने से गाड़ियों का आना- जाना पूरी तरह रुक गया है। स्कूली बसें बीच रास्ते में फंसी रहीं और बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई यात्री भी घंटों तक सड़क किनारे इंतजार करने को मजबूर रहे। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रखंड विकास पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी करते हुए कहा गया है कि जब तक पानी का स्तर कम नहीं हो जाता, तब तक कोई भी वाहन पुल से गुजरने का प्रयास न करे। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या हर साल बारिश के मौसम में सामने आती है। बारिश के कारण पुल पर पानी चढ़ने से यातायात ठप हो जाता है और स्कूली बच्चों से लेकर आम लोगों तक को परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

बेंगलुरु: एमबीबीएस सीट दिलाने के नाम पर 1.40 करोड़ की ठगी, डॉक्टर समेत दो के खिलाफ केस दर्ज

बेंगलुरु, 10 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एमबीबीएस की मैनेजमेंट कोटा सीट दिलाने का झांसा देकर एक दंपति से 1.40 करोड़ रुपए...

एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पत्नी को खलबट्टे से मार डाला, पति हिरासत में

जमशेदपुर : घरेलू विवाद और असफल दूसरी शादियों के कारण लगातार हत्या और गंभीर हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। जमशेदपुर के एमजीएम...

अभिमत

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

जमशेदपुर से पर्यावरण चेतना का 22-23 मई को होगा नया शंखनाद

बसंत कुमार सिंह ​सभ्यता के विकास और आधुनिकता की अंधी दौड़ में हमने जिन दो प्राकृतिक संपदाओं को सबसे अधिक दांव पर लगाया है, वे...

ज़िद

संपादक की पसंद

नीट-2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार पुलिस अलर्ट, अफवाह और साइबर ठगी से बचने की अपील

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट-2026 की लिखित पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)...

राम-कृष्ण अवतार मर्यादा व आनंद का प्रतीक- सीताराम शास्त्री

बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा का चतुर्थ दिवस जमशेदपुर। बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन शनिवार को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत