खेल जगत ने एक साथ खो दीं कई शख्सियतें

जमशेदपुर, कोलकाता : ओलंपियन, खिलाड़ी, चिकित्सक, सलाहकार, प्रबंधक व खेल प्रशासक। भारतीय खेल जगत ने डा. वेस पेस के रूप में गुरुवार को एक साथ कई शख्सियतों को खो दिया। डा. पेस का जाना खेल की विधा विशेष के लिए नहीं बल्कि खेल के लिए समग्र रूप से एक बड़ी क्षति है। कारण, डा. पेस ने खुद को किसी एक खेल अथवा क्षेत्र तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने हाकी से लेकर क्रिकेट, फुटबाल, टेनिस और रग्बी तक की अपनी बहुमुखी प्रतिभा से विभिन्न स्तर पर लंबे समय तक सेवा की। यह कारण है कि उनके निधन का पूरा खेल जगत शोक मना रहा है। 1945 में गोवा में जन्मे डा. पेस का अधिकांश जीवन कोलकाता के मैदानों में बीता। चिकित्सा की पढ़ाई भी यहीं से शुरू की। वे कोलकाता के विभिन्न खेल संगठनों से जुड़े थे। 1972 म्यूनिख ओलंपिक में उनके साथी खिलाड़ी रहे अजीत पाल सिंह ने कहा-‘डा. पेस खेलों के प्रति बेहद समर्पित थे। हाकी करियर के बाद उन्होंने खेल चिकित्सक के तौर पर सेवाएं प्रदान कर बहुत से एथलीटों का करियर संवारने में मदद की।Ó भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान बीपी गोविंदा कहते हैं-‘डा. पेस खेल व खेल चिकित्सा, दोनों ही क्षेत्रों के बेहद प्रतिभावान व जानकार व्यक्ति थे। वे मृदुभाषी थे और सही मायने में सज्जन थे।Ó

डा पेस के निधन पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी गहरा शोक जताते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में उनके योगदान को लोग हमेशा याद रखेंगे।

डा. पेस का फुटबाल के प्रति प्रेम भी गजब का था। उन्होंने भारत के दिग्गज फुटबालर बाइचुंग भूटिया के साथ भी लंबे समय तक काम किया।

डा पेस ने हाकी से लेकर क्रिकेट, फुटबाल, टेनिस व रग्बी तक की अपनी बहुमुखी प्रतिभा से की लंबे समय तक सेवा

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

विधायक पर फोन तोड़ने का आरोप, वीडियो वायरल

बोकारो में कैंडल मार्च के दौरान विधायक जयराम महतो पर युवक का मोबाइल तोड़ने का आरोप लगा, घटना का वीडियो वायरल होने से विवाद बढ़ा।

सरायकेला में छऊ महोत्सव का भव्य आयोजन

सरायकेला में छऊ महोत्सव 2026 के दूसरे दिन देशभर के कलाकारों की प्रस्तुति और सोना मोहपत्रा के गीतों ने हजारों दर्शकों को आकर्षित किया।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन पर मंगलवार को ‘नागरिक हुंकार’, विधायक सरयू राय के नेतृत्व में होगा बड़ा धरना

जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के रेल यात्रियों के सब्र का बांध अब टूट चुका है। यात्री ट्रेनों की लगातार होती लेटलतीफी के विरोध में मंगलवार,...

युवती पर चाय फेंकने की घटना पर सख्त रुख, जदयू प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर: शहर में युवती पर चाय फेंकने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत