झारखंड के 12वीं पास छात्रों के लिए सुनहरा अवसर, आईटी में बनाएं कैरियर

जमशेदपुर : झारखंड सरकार और एचसीएल टेक के बीच हुए एमओयू से अब झारखंड राज्य के 12वीं पास छात्रों को आईटी क्षेत्र में रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है ।

गौरतलब है कि जून माह में झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और एचसीएल टेक की सहयोगी इकाई एचसीएल टीसीएस के बीच प्लेसमेंट लिंक्ड बेस्ड प्रोग्राम ‘टेक बी’ के लिए एमओयू हुआ है । 12 महीने के इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में 12वीं पास वैसे छात्र शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने जैक बोर्ड की परीक्षा में न्यूनतम 60प्रतिशत अंक या सीबीएसई-आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 70 प्रतिशत अंकों के साथ साइंस और गणित के साथ उत्तीर्ण किया हो ।

चयनित विद्यार्थियों को लखनऊ, नोएडा, मदुरई, विजयवाड़ा में से किसी एक स्थान पर 6 महीने की आवासीय ट्रेनिंग करनी होगी। इसके अतिरिक्त 6 महीने का प्रशिक्षण नोएडा, लखनऊ, मदुरई, विजयवाड़ा, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, नागपुर में से किसी एक स्थान पर करना होगा। 6 महीने की आवासीय ट्रेनिंग के बाद एचसीएल टीसीएस द्वारा अभ्यर्थियों को 10,000 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने पर अभ्यर्थियों को कंपनी के द्वारा नौकरी भी दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों को उच्च शिक्षा के लिए कंपनी द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और विश्वविद्यालय में अवसर प्रदान किए जाएंगे ।

एचसीएल ‘टेक बी’ सेलेक्शन कैम्प की विवरणी निम्नवत है-

वांछित योग्यता

– वर्ष 2024/2025 में 12वीं उत्तीर्ण होने चाहिए ।

– CBSE/ICSE- Overall 70% न्यूनतम अंक ।

– JAC – Overall 60% न्यूनतम अंक ।

– IT Role के लिए Maths/Business Maths में न्यूनतम 60 अंक होना चाहिए ।

– Non-Maths के विद्यार्थीगण Associate (DPO) role के लिए योग्य होंगे ।

– विज्ञान, कला व वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी योग्य होंगे। ITI Diploma /Polytechnic के विद्यार्थी योग्य नहीं होंगे।

सेलेक्शन कैम्प स्थल

छात्र-छात्रायें अपने सुविधानुसार नजदीकतम स्थल पर सुबह 9.30am से 10am तक पहुंचकर सेलेक्शन कैम्प में भाग ले सकते हैं-

– दिनांक- 19/08/2025 को घाटशिला महाविद्यालय, घाटशिला। (घाटशिला, मुसाबनी, चाकुलिया, धालभूमगढ़, बहरागोड़ा, गुड़ाबांदा, डुमरिया)

– दिनांक- 20/08/2025 को बी.पी.एम. +2 उच्च विद्यालय, बर्मामाइंस, जमशेदपुर । (जमशेदपुर)

– दिनांक- 21/08/2025 को सीएम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस (गर्ल्स), साक्ची, जमशेदपुर । (पोटका, पटमदा, बोड़ाम)

निम्नलिखित दस्तावेज लाना आवश्यक है-

कृपया निम्नलिखित दस्तावेज की सॉफ्ट कॉपी या फोटो कॉपी लाना सुनिश्चित करेंगे । ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए यह अतिआवश्यक है, कृप्या ऑरिजिनल कॉपी (मूल प्रति) न लायें ।

1. फोन – वैद्य ईमेल आईडी के साथ

2. आधार कार्ड

3. ⁠10वीं का अंक प्रमाण पत्र

4. ⁠12वीं का अंक प्रमाण पत्र

Link for Online registration:

अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं-

1. अभिषेक गर्ग- 7992345302

2. अभिषेक कुमार- 99052 52292

3. मनाबिंदु साहा – 9733870779

3. राजा कुणाल – 9123117130

नोट- HCL TechBee में चयन प्रक्रिया में भाग लेने हेतु किसी भी स्तर पर शुल्क नहीं लगता है, चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है ।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बदलाव की मिसाल बना लखाईडीह, जल जीवन मिशन से गांव में दिखा बदलाव

जल जीवन मिशन के अपर सचिव ने केके सोन का शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आधारभूत संरचना व सामाजिक सुधार पर विशेष जोर, योजनाओं के प्रभावी...

सरयू राय ने कहा-यात्री ट्रेनें समय पर चलाएं वरना मालगाड़ी रोकेंगे, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

21 सदस्यीय समिति बनेगी, रेल मंत्री से मिलने दिल्ली जाएगा प्रतिनिधिमंडल, राजनीतिक दलों को भी इसमें शामिल होने का दिया गया आमंत्रण आधा दर्जन...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत