सोनारी डोबो पुल से लड़की ने नदी में लगाई छलांग
जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत दोमुहानी डोबो पुल के ऊपर से लड़की सुमित्रा प्रमाणित ने स्वर्णरेखा नदी मे लगा दी छलांग। लड़की बारीडीह की रहने वाली है। लड़की बिष्टुपुर पीजी में रहकर एक निजी मॉल में काम करती थी। वंही लड़की अपने सहेली के साथ दोमुहानी पुल पर घूमने आई थी, अचानक वह नदी मे छलांग लगा दी।
जानकारी के मुताबिक प्रेमी से अनबन होने के बाद लड़की ने स्वर्णरेखा नदी में कूद गई। सूचना मिलते ही मौके पर सोनारी पुलिस पहुंची और गोताखोर की मदद से खोजबीन मे जुट गई है। हालांकि अभी तक लड़की का शव नदी से बरामद नहीं किया गया है। पुलिस गोताखोर की मदद ले रही है। बता दें कि बारिश के कारण नदी मे पानी का बाहव तेज होने के कारण गोताखोरों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी का तेज धारा के कारण शव कही दूर निकल जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद ले रही है।
