गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित जागृति यात्रा आएगी जमशेदपुर

जमशेदपुर : सिखों के नवम गुरु तेग बहादुर जी एवं उनके तीन शिष्यों की 350वीं शहादत को समर्पित विशेष जागृति यात्रा सितंबर के पहले सप्ताह में जमशेदपुर आएगी। यह 31 अगस्त रविवार को गुरु के बाग पटना से शुरू होगी और इसका समापन पंजाब के आनंदपुर स्थित तख्त श्री केशगढ़ साहिब में होगा। इसकी तैयारी गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म स्थल तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी की ओर से शुरू कर दी गई है।

गुरु गोविंद सिंह गर्ल्स हाई स्कूल पटना के पूर्व सचिव अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने बताया कि तैयारी के सिलसिले में तहत प्रबंधन कमेटी की बैठक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा के साथ गुरुवार को हुई है। तख्त प्रबंधन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने सिख पंथ के नवम गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी शताब्दी पर्व, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी तथा भाई दयाला जी के शहादत को समर्पित विशेष जागृति यात्रा के बारे में उनसे चर्चा की। मुख्यमंत्री को 31 अगस्त को तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब से निकलने की जानकारी दी गई है। प्रतिनिधिमंडल में कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, कनीय उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, सदस्य हरपाल सिंह जौहल, मुंबई से पहुंचे पहुंचे जसबीर सिंह धाम शामिल थे। कार्यक्रम की रूखरेखा भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। मुख्यमंत्री ने इसमें पूरा सहयोग करने का वादा किया है। कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही और महासचिव इंद्रजीत सिंह के अनुसार गुरु का बाग स्थित गुरुद्वारा से 31 अगस्त दोपहर 12 बजे नगर कीर्तन जागृति यात्रा शुरू होगा। यह राजगीर, धनबाद, आसनसोल, बर्दवान, कोलकाता, खड़कपुर, टाटानगर, रांची, हजारीबाग, कोडरमा, सासाराम, उत्तरप्रदेश से होते हुए दिल्ली शहीद स्थल गुरुद्वारा साहिब शीशगंज पहुंचेगी। फिर उन मार्ग से होकर जाएगी, जिस मार्ग से होकर भाई जैता जी साल 1675 में गुरु तेग बहादुर जी का शीश लेकर गुरु गोबिंद सिंह के पास तख्त श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे थे। 34 दिनों में यात्रा पूरी होगी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की विशेष पालकी दिल्ली से मंगाई जा रही है। पालकी गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज से संबंधित शस्त्र एवं उनके परिधान से युक्त होगी।

जागृति यात्रा से पहले 29 अगस्त को श्री गुरुद्वारा गुरु का बाग में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ रखा जाएगा। इसका समापन 31 अस्गत को होगा। 29 व 30 अगस्त को तख्त साहिब जौहरी सभागार में विशेष दीवान सजेगा। इस कीर्तन दरबार में कीर्तनी एवं ढाढ़ी जत्थे, प्रचारक गुरुमत ज्ञान विचार रखेंगे।

31 को पटना से निकलेगी और केशगढ़ में होगा समापन
दिल्ली से आएगी विशेष पालकी, शस्त्र एवं परिधान के होंगे दर्शन

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

सरायकेला में राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का शुभारंभ

सरायकेला : बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में 11 से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले राजकीय चैत्र पर्व–सह–छऊ महोत्सव 2026 का शुभारंभ सांसद,...

Stitching & Embroidery के 30 प्रशिक्षणार्थियों को 15 हजार छात्रवृत्ति, एक सिलाई मशीन व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

जमशेदपुर : जिला उद्योग केंद्र, कैम्प कार्यालय जमशेदपुर स्थित हस्तशिल्प संसाधन सह विकास केंद्र में हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, रांची के तत्वावधान में...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

बोकारो के पुपुनकी गांव में महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों का हंगामा

बोकारो : जिले के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुपुनकी गांव में 3 अप्रैल की रात रानी बीबी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो...

जमशेदपुर में मारवाड़ी समाज का भव्य सम्मान समारोह, जनप्रतिनिधियों का गरिमामय अभिनंदन

जमशेदपुर: मारवाड़ी समाज जमशेदपुर द्वारा साकची स्थित अग्रसेन भवन में एक भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हाल...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत