टाटानगर में बनेगा एक और रेलवे स्टेशन
जमशेदपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल में बनेगा एक और रेलवे स्टेशन। जमशेदपुर के समीप कुदादा में रेलवे स्टेशन बनाने की प्रक्रिया चल रही है। दक्षिण पूर्व रेलवे के इस प्रस्ताव पर यदि रेलवे बोर्ड की मुहर लग जाती है तो टाटा बादामपहाड़ रेलमार्ग पर यह दसवां रेलवे स्टेशन होगा।
जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने संसद में यह मामला उठाया था कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रेलवे स्टेशन नहीं होने के कारण काफी परेशानी होती है। प्रस्ताव के मुताबिक इस स्टेशन का नाम स्वर्णरेखा रखा गया है।
