झारखंड कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में लगा स्वास्थ्य मंत्री का जनता दरबार
रांची : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय का आज नजारा बदला- बदला सा दिखा। हाथों में समस्याओं का पिटारा लेकर बड़ी तादाद में लोग , अपनी समस्याओं के आन स्पॉट समाधान की उम्मीद लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के जनता दरबार में पहुंचे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने भी फरियादियों को निराश नहीं किया। कई फरियादियों के मामले का ऑन स्पॉट निष्पादन करते हुए विभिन्न क्षेत्रों के बीडीओ, सीओ या स्वास्थ्य महकमे के पदाधिकारी को फोन लगाकर त्वरित मामलों का निष्पादन करने का आदेश दिया।
मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा कि हमारे प्रभारी के राजू का हमलोगों को सख्त निर्देश है कि सारे मंत्री हर सप्ताह जनता दरबार प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में लगाएंगे। जनता की जो समस्याएं हैं उसका निपटारा करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में कभी भी इस तरीके का कार्यक्रम नहीं हुआ है, जिसमें जनता डायरेक्ट सरकार या मंत्री से जुड़कर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सके…., जमीन माफियाओं का अड्डा बन गया है, हमारी सरकार में किसी भी गरीब की जमीन किसी को हड़पने नहीं देंगे।
