सारथी की नई पहल : महिलाओं के आत्मनिर्भर भविष्य की ओर एक मजबूत कदम

जमशेदपुर: शहर की गैर-लाभकारी सामाजिक संगठन सारथी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की है। पूजा अग्रवाल द्वारा संचालित इस अभियान का उद्देश्य वंचित और जरूरतमंद महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण और आय सृजन के अवसर प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को सिलाई-टेलरिंग, ब्यूटीशियन व ग्रूमिंग सेवाएं, बुनियादी शिक्षा, और स्वास्थ्य एवं कल्याण जागरूकता जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात यह है कि प्रशिक्षित महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद रोज़गार के अवसरों से भी जोड़ा जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

इस संबंध में सोमवार को आईएलएस हॉल, कदमा में (रंकिणी मंदिर के पास) संवाददाता सम्मेलन में पूजा अग्रवाल ने बताया कि सारथी केवल महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को भी शिक्षा प्रदान कर रहा है। इन्हें न केवल शैक्षणिक ज्ञान, बल्कि संस्कृति और हिंदू धर्म की शिक्षा से भी जोड़ा जा रहा है, जिससे उनमें समझ और पहचान की भावना विकसित हो।

गौरतलब है कि सारथी पहले भी नदी सफाई अभियान, डेंगू रोधी फॉगिंग, राशन वितरण, और आयुष्मान कार्ड शिविरों जैसे कई सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है।

सारथी का लक्ष्य: एक ऐसा समाज बनाना, जहाँ हर महिला और बच्चा सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ अपना जीवन जी सके। संगठन ने सभी लोगों से इस अभियान से जुड़कर एक सशक्त और समावेशी भविष्य की ओर साथ चलने का आह्वान किया है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर

बहरागोड़ा: थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के पास मंगलवार शाम एनएच-49 पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

जमशेदपुर के पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती महाराज अस्वस्थ; हैदराबाद में चल रहा इलाज​

जमशेदपुर: पारडीह में एन एच 33 स्थित प्रसिद्ध श्री श्री 108 सिद्धेश्वर काली मंदिर के श्री विद्यानंद सरस्वती महाराज जी के अस्वस्थ...

टाटा मेन हॉस्पिटल में 63वां क्लिनिकल सोसाइटी के सम्मेलन का समापन, एआई आधारित स्वास्थ्य सेवा पर रहा फोकस

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में 2 से 4 अप्रैल 2026 तक 63वें वार्षिक क्लिनिकल सोसाइटी के सम्मेलन का सफल आयोजन किया...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत