अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता: साकची के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मॉक ड्रिल का आयोजन

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिला में अग्निशमन विभाग द्वारा विद्यालय परिसरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लगातार जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज साक्ची स्थित यूनाइडेट ऑयल, जेएमएस स्टोर, उर्मिला ऑटोमोबाइल्स, मॉडर्न ऑटो स्टोर तथा अन्य प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के माध्यम से सभी प्रतिष्ठान के कर्मियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, अग्निशमन उपकरणों के संचालन एवं सुरक्षित निकासी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। मॉक ड्रिल के दौरान फायर अलार्म, अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग, तथा प्राथमिक बचाव के व्यावहारिक अभ्यास कराए गए।

यह पहल जन सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से की गई है। जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार के मॉक ड्रिल कार्यक्रमों का आयोजन आगे भी जारी रहेगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में तेली साहू महासभा की आमसभा, जिला कमेटी पर वित्तीय अनियमितता के आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में रविवार को अखिल भारतीय तेली साहू महासभा की आमसभा आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान जिला...

महिला सशक्तिकरण की नई दिशा : नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मजबूत होगा भारतीय लोकतंत्र

जमशेदपुर : विधायक पूर्णिमा साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 को भारतीय लोकतंत्र के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सरायकेला में आधुनिक छऊ के प्रणेता कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव की प्रतिमा का भव्य अनावरण

सरायकेला। शुक्रवार को सरायकेला के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब आधुनिक छऊ नृत्य शैली के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव...

यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ टाटानगर स्टेशन के समक्ष विधायक सरयू राय के नेतृत्व में धरना शुरू

जमशेदपुर। यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के खिलाफ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर धरना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत