गोमिया में मुठभेड़, सुरक्षा बल के जवानों दो नक्सलियों को मार गिराया
बोकारो : जिला के गोमिया प्रखंड के लुगुबुरु पहाड़ के जंगल में पुलिस और भाकपा माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई । सुरक्षा बल के जवानों दो नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। दोनों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ 25 लाख के ईनामी बीरसेन दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई है। यह कार्रवाई बुधवार सुबह की करीब 5 बजे शरू हुई है। इस मुठभेड़ में कोबरा-209 का जवान गंभीर रूप से घायल है। पुलिस अन्य संभावित नक्सलियों की तलाश कर रही है।
