रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया चांडिल का राजस्व कर्मचारी

सरायकेला : सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी शनि बर्मन को एसीबी की टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। राजेश हेम्ब्रम नामक एक आदिवासी खतियानधारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अंचल कार्यालय में उनकी जमीन के कागजात में गड़बड़ी की जा रही है। जांच के दौरान पता चला कि राजस्व कर्मचारी शनि बर्मन ऑनलाइन पंजी 2 में नाम दर्ज करने के एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। इसके बाद खतियान धारी ने एसीबी जमशेदपुर क़ो इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही एसीबी की टीम ने राजस्व कर्मचारी को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कर राजस्व कर्मचारी को जमशेदपुर लाया गया है और एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है। उसके बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर: डॉक्टर की लापरवाही से रियान मौत मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिजनों में आक्रोश, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

जमशेदपुर के परसुडीह में रियान की मौत के मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

सेंदरा पर्व पर वन विभाग और समिति आमने-सामने

जमशेदपुर के गदड़ा में सेंदरा पर्व को लेकर बैठक में वन विभाग और समिति के बीच टकराव सामने आया, 27 अप्रैल को दलमा में पर्व आयोजित होगा।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में युवाओं का कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला तेज

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिष्टुपुर में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों युवाओं...

बेवजह चेन पुलिंग पर सख्ती: 8 अप्रैल तक 276 गिरफ्तार, 297 पर केस

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों में बिना कारण चेन पुलिंग करने वालों के खिलाफ रेलवे ने सख्त कार्रवाई तेज कर दी है।...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत