सारंडा में नक्सलियों की साजिश नाकाम, पांच बंकर घ्वस्त
चाईबासा : चाईबासा जिला पुलिस और कोबरा 209 बटालियन ने नक्सलियों की साजिश का नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को छोटानागरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के पांच बंकर को नष्ट कर दिया। जहां से भारी मात्रा में गोला बारूद और अन्य सामान बरामद हुआ है। 7 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छोटानागरा थाना क्षेत्र में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा गोला बारूद छिपा कर रखा गया है। 8 जुलाई से क्षेत्र में जिला पुलिस और कोबरा बटालियन द्वारा सर्च अभियान शुरू किया गया। 11 जुलाई को 5 नक्सली बंकर बरामद हुआ। जहां से इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, वॉकी-टॉकी, सेफ्टी फ्यूज, ऐरो बम असेंबली, इलेक्ट्रिक वायर, सिरिंज मेकैनिज्म, कल और हर यूनिफॉर्म, एम्युनिशन पाउच और दैनिक उपयोग का अन्य सामान बरामद हुआ। इसके अलावा दो आईडी विस्फोटक बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ता ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।
