रात 11 बजे मां को 5 हजार देकर जल्द लौटने को कहा था, डोबो पुल पर मिली स्कूटी और चाबी, अब तक युवक का सुराग नहीं

गोलपहाड़ी निवासी है अविनाश कुमार, परिवार को सता रही अनहोनी की चिंता, पुलिस कर रही जांच

जमशेदपुर: डोबो पुल पर मंगलवार देर रात एक 26 वर्षीय युवक के रहस्यमय तरीके से लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परसुडीह के गोलपहाड़ी निवासी अविनाश कुमार रात करीब 11 बजे से लापता हैं।

सूचना मिलने पर जब परिजन डोबो पुल पहुंचे, तो वहां अविनाश की प्लेजर स्कूटी, मोबाइल फोन और चाबी लावारिस हालत में मिली। हालांकि, युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।

घटना के बाद परिजनों ने आशंका जताई कि अविनाश ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी है। इसके बाद रातभर परिजन और स्थानीय लोग टॉर्च की मदद से नदी में तलाश करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली।

परिजनों के अनुसार, अविनाश पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था। वह गोविंदपुर में अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहा था और दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम करीब 5 बजे वह घर से निकला था। निकलने से पहले उसने अपनी मां को 5 हजार रुपये दिए और जल्द लौटने की बात कही थी।

अविनाश का एक छोटा बेटा भी है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

अंधेरा होने के कारण रात में रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आई, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोग लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या का सीएम डीके शिवकुमार पर निशाना, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

बेंगलुरु, 15 जून (आईएएनएस)। बेंगलुरु से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्य ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

बिरसानगर पीएम आवास लाभुकों ने सरयू राय को किया सम्मानित, 19 जून को फ्लैट की चाबी मिलने पर जताया आभार

जमशेदपुर : बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने सोमवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का अभिनंदन कर उनके संघर्ष और सहयोग...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

चांडिल अनुमंडल के चिलगू मोड़ पर सड़क हादसे में युवक की मौत, पुल निर्माण की धीमी रफ्तार पर उठे सवाल

चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित चिलगू मोड़ पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्थानीय निवासी जितेन दास की मौत...

झारखंड: एसआईआर के तहत मतदाताओं की मैपिंग, ईसी बोला- फिलहाल दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं

रांची, 14 जून (आईएएनएस)। झारखंड में विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अब तक 2.64 करोड़ मतदाताओं में से 2.11 करोड़ यानी करीब...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत