राजनगर में बारिश का कहर, मिट्टी से बने कई मकान ध्वस्त

सरायकेला : जिले के राजनगर प्रखंड के विभिन्न गांवों में लगातार हो रही बारिश की वजह से मिट्टी से बने कई मकान ध्वस्त हो गए हैं। कई घरों की छत गिर गई तो कई की दीवारें ढह गईं। कई लोग घायल भी हुए हैं। जोनबनी पंचायत के भालुपानी गांव में विकलांग वासुदेव कालिंदी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में सो रहे थे। उनका बेटा विवेक कालिंदी बरामदे की चौकी पर सोया हुआ था. रात करीब 11 बजे उसकी मां ने अचानक उसे आवाज लगाई. बेटा चौकी से उठकर जैसे ही बाहर निकला, घर का पूरा खपरा दीवार के साथ उसी चौकी पर गिर गया। बेटे की जान बाल- बाल बच गई। मां ने रोते हुए उसे गले से लगा लिया और भगवान का शुक्रिया अदा किया। सच ही कहा गया है- ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय.’ अगली सुबह जोनबनी पंचायत की मुखिया नमिता सोरेन ने क्षतिग्रस्त मकानों का निरीक्षण किया। इसी प्रकार जोनबनी पंचायत के राजा बासा, झलक और विश्रामपुर में भी कई मकान इस बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

हर विधानसभा क्षेत्र में ‘तेलंगाना पब्लिक स्कूल’ खोले जाएंगे: मुख्यमंत्री रेड्डी

हैदराबाद, 17 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को रंगा रेड्डी जिले के अरुतला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस राज्य द्वारा संचालित...

चुनावी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही ममता, अहंकार जिम्मेदार: रोहन गुप्ता

नई दिल्ली, 17 जून (आईएएनएस)। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने बुधवार को कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

‘कुछ भी हुआ तो सरकार जिम्मेदार’, तेज प्रताप यादव ने लौटाई सुरक्षा, खान सर पर भी लगाए गंभीर आरोप

पटना, 15 जून (आईएएनएस)। जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा वापस कर...

‘शोले’ के मशहूर डायलॉग ‘आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ,’ ममता बनर्जी पर फीट बैठता है : कीया घोष

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। भाजपा की नेता और प्रवक्ता कीया घोष ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत