मनीष कुमार ने 7 महीनों से खाली पूर्वी सिंहभूम के डीडीसी का संभाला पदभार, विकास कार्यों में तेजी आने की जगी आस
मनीष कुमार ने 7 महीनों से खाली पूर्वी सिंहभूम के डीडीसी का संभाला पदभार, विकास कार्यों में तेजी आने की जगी आस
जमशेदपुर; पूर्वी सिंघभूम जिले ने नये उप विकास आयुक्त,(डीडीसी) के रूप में 2018 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के अधिकारी मनीष कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होने सरकारी योजनाओं को जन जन तक समय पहुंचाने को अपना लक्ष्य बताया.
पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत मे कहा की उनकी प्रथमिकता सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहूंचाना है, तमाम योजनाओं का लाभ लाभुकों तक समय से पहुंचे ये उनका प्रयास रहेगा.
बता दें विगत सात महीनों से अधिक समय से डीडीसी का पद जिले मे रिक्त था.
बताते चलें कि बुधवार को पूर्वी सिंहभूम के नये उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के पद पर मनीष कुमार को पदस्थापित किया गया था. इस संबंध में नोटिफिकेशन कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की ओर से जारी किया गया था.
डीडीसी बनने के पहले वे रांची के ऊर्जा विभाग में बतौर संयुक्त सचिव काम कर रहे थे. उनको तत्काल प्रभाव से कामकाज संभालने को कहा गया था.
उप विकास आयुक्त जिला परिषद का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीइओ) भी होता है. जिले में पिछले 7 महीनों से यह पद खाली था, जिस कारण जिला परिषद का काम बाधित हो गया था. नए डीडीसी के पदस्थापन के बाद अब जिला में विकास कार्यों के तेज होने की संभावना बढ़ गई है.
