Tata steel road safety: टाटा स्टील के 34वें राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के समापन समारोह में खुद को जागरूक रखने पर दिया गया जोर
जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर वक्र्स में स्टीलेनियम हॉल में 34वें राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह अभियान (16 जनवरी-15 फरवरी) का समापन समारोह आयोजित किया गया.
देश के सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मार्गदर्शन में हर साल राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह मनाया जाता है.
समापन समारोह में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट सेफ्टी हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी (डेजिग्नेट) राजीव मंगल ने अपने संबोधन में सडक़ सुरक्षा के बारे में खुद को जागरूक करने के महत्व पर प्रकाश डाला, उन्होंने विभिन्न स्थानों पर भारी वाहनों के लिए मॉडल पार्किंग जोन बनाने के प्रयासों की प्रशंसा की और गलतियों से सीखने पर जोर दिया. उन्होंने इस तरह की महत्वपूर्ण पहलों में निरंतर समर्थन के लिए यूनियन को धन्यवाद देने के अलावा सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी, उन्होंने उम्मीद जतायी कि सुरक्षा पर लगातार बातचीत हो रही है और सुरक्षा प्रदर्शन में सुधार हो रहा है.
कार्यक्रम में टाटा स्टील के सेफ्टी चीफ
नीरज कुमार सिन्हा ने स्वागत भाषण दिया और इस कार्यक्रम का संदर्भ निर्धारित किया. उन्होंने
बाहरी हितधारकों और बड़े पैमाने पर समुदाय तक पहुंच बनाने के महत्व पर बात करते हुए अभियान के दौरान किए गए कार्यक्रमों और पहलों पर जानकारी दी और समझाया। सडक़ सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा सेफ टॉक नामक पेशेवर व्याख्यानों की एक श्रृंखला आयोजित की गई.
कार्यक्रम में टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने सभी स्थानों में सुरक्षा पहलकदमियों और व्यापक भागीदारी की सराहना की. उन्होंने सभी श्रमिकों के बीच सुरक्षा जागरुकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि स्वयं और सहकर्मियों को सुरक्षित रखा जा सके.
इससे पहले, सेफ्टी टीम के द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया, जिसमें स्थापित सडक़ सुरक्षा नियमों और दुर्घटना के परिणामों के विपरीत कर्मचारियों और नागरिकों के आकस्मिक व्यवहार पर प्रकाश डाला गया, पुरस्कार विजेताओं में कर्मचारी, वेंडर पार्टनर शामिल थे जिन्हें विभिन्न श्रेणियों के तहत सम्मानित किया गया. टाटा स्टील के हेड रोड एंड रेल सेफ्टी संजय मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
