JAC matric exam: 14 मार्च से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा, 10 वीं में 26237 व 12वीं में 24702 परीक्षार्थी होंगे शामिल, कदाचार मुक्त संचालन को प्रशासन ने की तैयारी

जमशेदपुर : झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में प्रशासनिक कवायद तेज कर दी गई है. 10वीं की परीक्षा 14 मार्च से शुरू हो रही है जो 03 अप्रैल तक चलेगी. वहीं इंटर की परीक्षा भी 14 मार्च से शुरू होकर 05 अप्रैल तक चलेगी.
उपायुक्त विजया जाधव ने बैठक कर परीक्षा के सफल संचालन को लेकर पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर 46 जोनल दंडाधिकारी व 101 स्टैटिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी परीक्षा केन्द्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी.
पूरे जिले में 10 वीं बोर्ड के लिए 47 परीक्षा केन्द्र तथा इंटर के लिए 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक 10वीं की परीक्षा होगी. दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से संध्या 5 बजे तक इंटर की परीक्षा आयोजित होगी. इस वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पूरे जिले से 26237 परीक्षार्थी तथा 12वीं में 24702 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं.
उपायुक्त ने सभी केंद्राधीक्षकों से कहा कि किसी भी स्थिति में कदाचार की सूचना नहीं मिलनी चाहिए. परीक्षा के लिए नियुक्त स्टेटिक एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट विभागीय निर्देशों के अनुरूप कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन कराएंगे. परीक्षा केंद्रों में कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों का भी आई कार्ड होना जरूरी है. गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों में पेयजल की उपलब्धता, ओआरएस घोल रखने का निर्देश दिया गया.
बैठक में एसपी (ग्रामीण) मुकेश लुणायत, एसडीओ धालभूम पीयूष सिन्हा, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर दीपू कुमार, एसडीओ घाटशिला सत्यवीर रजक, डीईओ निर्मला बरेलिया, डीपीआरओ रोहित कुमार, डीएसई निशु कुमारी, सभी बीडीओ एवं सीओ, एसडीओ (शिक्षा) आशीष पांडेय तथा धालभूम अनुमंडल के केन्द्राधीक्षक उपस्थित थे.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

झारखंड पात्रता परीक्षा 26 अप्रैल को, 22 अप्रैल को डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

रांची, नई दिल्ली : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2026 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 26...

एग्रिको क्लब हाउस में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर 65 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था शहीद मंगल पांडे क्लब के तत्वावधान में बुधवार को एग्रिको क्लब हाउस परिसर में गुरुवार को रक्तदान शिविर का...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मनरेगा के 13 कनीय अभियंताओं को उपायुक्त ने सौंपे नियुक्ति पत्र

जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मनरेगा के तहत चयनित 13 कनीय अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इन अभियंताओं की नियुक्ति ग्रामीण विकास...

झारखंड की राजनीति में उबाल, कांग्रेस-जेएमएम में बढ़ती दरार

विधायक सरयू राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कांग्रेस से अलग होकर नई सरकार बनाने की सलाह धनबाद : असम चुनाव को...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत