Mango Pradeep murder; मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी प्रदीप सिंह की हत्या मामले में महिला समेत छह गिरफ्तार

:

जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुईयांडीह बर्निंग घाट के पास मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी प्रदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मानगो बैकुंठनगर निवासी बबिता सिंह, राहुल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, विलियम कुमार कर, रवि यादव उर्फ लाडला, राहुल कुमार शर्मा और अभिषेक कुमार शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर  घटना में प्रयुक्त तीन देशी कट्टा, एक पिस्टल, 12 जिन्दा कारतूस, तीन बाइक, तीन मोबाइल, एक स्कूटी व दो बाइक बरामद किया है. पूछताछ के बाद सभी को मंगलवार की शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट के बाद विवाद में की हत्या 

जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि प्रदीप ने सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट डाला था जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ और राहुल ने प्रदीप की हत्या की योजना बना डाली. राहुल ने अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर बबिता की मदद से प्रदीप को फोन कर सीतारामडेरा के एक होटल में बुलाया था. प्रदीप के आते ही राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रदीप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. एसएसपी ने बताया कि बबिता को फोन कर बुलाने के लिया डेढ़ लाख रुपया दिया जाना था. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी शहर छोड़कर फरार हो गए थे. इस मामले में अन्य अपराधी शामिल है जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

बताते चलें कि गत 13 फरवरी को बाइक सवार अपराधियों ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे प्रदीप सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे टीएमएच पहुंचाया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. प्रदीप को छह गोली लगी थी. सीतारामडेरा के सुवर्णरेखा बर्निग घाट के पास अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया था.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में विपक्षविहीन व्यवस्था स्थापित करने की कोशिश कर रही भाजपा: अभिषेक बनर्जी

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी...

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का केजरीवाल पर निशाना, बोले- क्या सीएम भगवंत मान से इस्तीफा मांगेंगे?

चंडीगढ़, 15 जून (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त द्वारा धार्मिक कदाचार का दोषी घोषित किए जाने के बाद इस मुद्दे...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

पीएम मोदी को लेकर एनडीए के नेता बोले-यह सिर्फ रिकॉर्ड नहीं, जनविश्वास की कहानी

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। पीएम नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर भाजपा और एनडीए...

दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट चलाने वाले साइबर ठग गिरोह का किया भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की साउथ डिस्ट्रिक्ट साइबर पुलिस स्टेशन ने एक संगठित अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत