बिना परीक्षा के अगले सेमेस्टर में प्रोन्नति को लेकर लॉ कॉलेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन


जमशेदरपुर : जमशेदपुर को ऑपरेटिव लॉ कालेज के चौथे सेमेस्टर के छात्रों ने बिना परीक्षा के अपने को अगले सेमेस्टर में प्रोमोट किये जाने की मांग को लेकर सोमवार को कॉलेज में  प्रदर्शन किया. साथ ही विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम एक मांग पत्र भी कालेज के प्राचार्य को सौंपा.
कालेज के छात्रों के अनुसार उनका नामांकन कालेज में देर से हुआ था. कोविड प्रोटोकॉल के तहत उनका सेसन देर से चल रहा हैं, 35 वर्ष की आयु पार कर जाने के बाद उनके पढ़ाई का भी कोई मतलब नहीं रह जाएगा. ऐसे में चौथे सेमेस्टर से बिना परीक्षा लिये अगर उन्हें अभी पांचवे सेमेस्टर मे प्रोमोट किया जाता है तभी समय पर उनकी पढ़ाई पूरी हो पाएगी. वहीं इस मामले में कालेज के प्राचार्य ने बताया कि कोविड से जुड़ा प्रोटोकॉल खत्म हो चुका है और नियमत: अब किसी को बिना परीक्षा में शामिल हुए प्रोमोट नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि छात्रों के मांगपत्र को विश्विद्यालय के कुलपति को भेजा जायेगा और विश्विद्यालय के निर्देश के अनुसार ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मानगो में कुमार पैथोलॉजी के नए सेंटर का शुभारंभ

जमशेदपुर के मानगो स्थित जवाहर नगर में कुमार पैथोलॉजी के नए कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन हुआ। संस्थान का यह चौथा सेंटर है, जिससे स्थानीय लोगों को जांच सुविधा मिलेगी।

तानाशाही की ओर झुकाव के संकेतों के बीच खतरे में लोकतंत्र: ‘सामना’ में शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई, 16 जून (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) ने मंगलवार को दावा किया कि सुनियोजित तरीके से दल-बदल, कथित तौर पर ईवीएम को नष्ट करने, संस्थाओं...

अभिमत

झारखंड राज्यसभा चुनाव से तय होंगे बड़े राजनीतिक संकेत

झारखंड की राज्यसभा सीटों पर 18 जून को होने वाला चुनाव कांग्रेस की राजनीतिक ताकत, इंडिया गठबंधन की एकता और विपक्षी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विश्वसनीय पत्रकारिता के पुरोधा राधेश्याम अग्रवाल : जिनकी विरासत आज भी रोशन कर रही है मीडिया का मार्ग

अग्रवाल साहब ने केवल एक समाचार पत्र की स्थापना नहीं की, बल्कि उन्होंने इस क्षेत्र में पत्रकारिता की ऐसी मजबूत नींव रखी, जिस पर आगे चलकर पूरे मीडिया उद्योग का विस्तार हुआ।

ज़िद

संपादक की पसंद

सीएम माझी ने नीति आयोग की बैठक में ओडिशा की विकास पहलों को किया पेश

भुवनेश्वर, 11 जून (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक...

आर्मी जवान से मारपीट और लूटपाट का आरोप, तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

गम्हरिया : भारतीय सेना के जवान संतोष राय ने तीन युवकों पर मारपीट, लूटपाट और जानलेवा धमकी देने का आरोप लगाते हुए गम्हरिया थाना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत