सोनारी के अपार्टमेंट में लगी आग, किसी तरह पाया गया काबू, गर्मी में विशेष सावधानी जरूरी


जमशेदपुर : यदि आप जमशेदपुर व आसपास के इलाके के किसी अपार्टमेंट यानी बहुमंजिली इमारत में रहते हैं तो अग्निशमन को लेकर अभी से सावधान हो जाएं क्योंकि गर्मी का मौैसम आने से पहले ही आगलगी की घटनाओं में तेजी आने लगी है. आग लगने की ताजा घटना सोनारी में हुई है.

गुरुवार को सोनारी थाना अंतर्गत विजया शताबदी के गोदावरी टॉवर की पांचवीं  मंजिल में लगी आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने किसी तरह से आग पर काबू पाया. हालंकि तब तक स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया था. आग से फ्लैट के एक कमरे का सारा सामान खाक हो गया.

बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी. आग की लपटों को देखते हुए  बिल्डिंग को खाली करा दिया गया. फ्लैट में दो युवक रहते हैं. हालांकि घटना के वक्त वे नहीं थे. पड़ोसियों ने फ्लैट से धुंआ निकलता देख दरवाजे को तोड़ दिया और आग बुझाने का प्रयास करने लगे. इसी बीच फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई थी.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

चतरा में शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तारी

चतरा में आवासीय विद्यालय की छात्रा के गर्भवती मिलने पर शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कई धाराओं में केस दर्ज किया।

जमशेदपुर में दो सड़क हादसे, एक की मौत

जमशेदपुर में देर रात दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि तीन घायल हुए, अवैध पार्किंग को दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बताया जा रहा है।

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

एग्रीको में तेज रफ्तार कार का कहर, टीस्को क्वार्टर की दीवार तोड़ घर में घुसी

जमशेदपुर के एग्रीको इलाके में तेज रफ्तार कार दीवार तोड़कर घर में घुस गई, हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और पुलिस जांच में जुटी है।

मानगो चौक पर एटीएम में फंसा कार्ड, शातिर ठगों ने उड़ाए 11 हजार रुपये

जमशेदपुर : मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी सुरजीत सिंह मानगो चौक पर एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गए। कार्ड मशीन में डालते ही अंदर...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत