जुगसलाई पुरानी बस्ती इलाके में युवक पर डंडे और चाकू से हमला, घायल

जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत पुरानी बस्ती क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना प्रकाश में आयी है. इस घटना में एक युवक घायल हो गया है.

सूचना के अनुसार, मोहम्मद के और मोहम्मद एम नाम के युवकों ने मोहम्मद शहबाज नाम के युवक को चाकू से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.

परिजनों ने घायल युवक को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है.

घायल मोहम्मद शहबाज के अनुसार सुबह के वक्त वह घर में था, जब उसके स्कूल के एक सहपाठी के पास साथ एक युवक आया और बुलाकर उसे उसके घर के पीछे ले गया. उसके अनुसार, वहाँ उस स्थान में पहले से मौजूद एक युवती की मौजूदगी में मोहम्मद के और मोहम्मद एम ने पहले उसकी डंडे से पिटाई की और उसके बाद युवती के कहने पर उसे चाकू से मार कर घायल कर दिया.

परिजनों को जानकारी मिलने पर युवक को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है.

घटना के पीछे क्या कारण है फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है.

हमले में घायल युवक मो. शहबाज.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, 94 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली : कांग्रेस की दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री Mohsina Kidwai का बुधवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष की...

खुद की तय समय-सीमा से महज 90 मिनट पहले पलटे ट्रंप, आखिरी क्षणों में ईरान पर हमले का फैसला टाला

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने घोषणा की कि प्रस्तावित हमलों...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

दो-चार दिनों में ट्रेनों की लेटलतीफी दूर कर जनता में विश्वास जगाएं : सरयू राय

टाटानगर जंक्शन पर ट्रेनों के विलंब को डीआरएम ने माना; कारणों का किया खुलासा, ट्रेनों की लेटलतीफी के आंकड़ों का विश्लेषण होगा, सोमवार को...

टाटानगर में विलंब से चल रहीं ट्रेनें ट्रेनों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का पुतला दहन

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर लगातार ट्रेनों के विलंब से आने के विरोध में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष चिन्ना...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत