सिदगोड़ा में बाइक सवार अपराधियों ने विद्युत विभाग के कलेक्शन एजेंट से 9 लाख रु. लूटे

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत रोड नंबर 16 के समीप बिजली विभाग के कलेक्शन एजेंट से दो बाइक सवार अपराधियों ने नौ लाख रुपए लूट लिये. दोनों अपराधी बैग छीनकर फरार होने में सफल हो गये.

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है.

घटना की जानकारी देते हुए बिजली बिभाग के कर्मचारी.

बताया जा रहा है कि मानगो निवासी जितेंद्र पात्रो जो बिजली विभाग का संविदा कर्मी कलेक्शन एजेंट है, बिजली बिल कलेक्शन के करीब नौ लाख रुपए लेकर अपनी स्कूटी से बैंक ऑफ इंडिया में जमा कराने जा रहा था.

इसी दौरान रोड नंबर 16 के समीप दो बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से टक्कर मार दी. इससे वह गिर कर घायल हो गया. इसी दौरान रुपयों से भरा बैग अपराधी छीनकर चलते बने.

उधर, घायल कलेक्शन एजेंट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विभागीय अधिकारी भी वहाँ पहुँच गये.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

अब तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है.

घायल एजेंंट.

Join Our Newsletter

यह भी पढ़ें

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

जमशेदपुर में मछलियों की मौत की उच्चस्तरीय जांच हो, विधायक सरयू राय ने उठाए प्रदूषण पर सवाल

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से बाबुडीह के पास स्वर्णरेखा नदी और धातकीडीह तालाब में बड़ी...

अभिमत

ज़िद

ज़िद है आगे बढ़ने की,सबको पीछे छोड़करनया इतिहास गढ़ने की। ज़िद है मज़बूत बनने की,हर मुश्किल का सामना करने की,गिरकर भी हौसला बनाए रखने की। ज़िद...

जमशेदपुर में विंटर फेस्ट के तहत “जैम एट स्ट्रीट” बना आकर्षण का केंद्र, कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही बटोरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विंटर फेस्ट के तहत "जैम एट स्ट्रीट" (Jam@Street) एक बड़ा आकर्षण बना, जहाँ बिस्टुपुर की सड़कों पर संगीत, नृत्य, योग,...

संपादक की पसंद

मथुरा नाव हादसा: यमुना में पलटी नाव, 10 श्रद्धालुओं की मौत

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव पलट गई, जिससे 10 लोगों की मौत...

रामगढ़ में पुलिस-मुठभेड़, दुबे गिरोह का सदस्य घायल

रामगढ़ के भूरकुंडा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दुबे गिरोह का सदस्य सनी सिंह घायल हुआ, हथियार भी बरामद किए गए।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत